आंध्र प्रीमियर लीग (एपीएल) के पांचवें संस्करण की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) ने अपने सभी पंजीकृत खिलाड़ियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें उन्हें पहले से मंजूरी लिए बिना अनधिकृत टूर्नामेंट और प्राइवेट मैच में हिस्सा न लेने की चेतावनी दी गई है।

Advertisement

एक बयान में, एसीए ने खिलाड़ियों को याद दिलाया है कि बिना मंजूरी वाले इवेंट्स में हिस्सा लेने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।

बयान के अनुसार, "आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) ने एक औपचारिक रिमाइंडर जारी किया है: सभी रजिस्टर्ड खिलाड़ियों को एसीए से पहले से लिखित मंजूरी लिए बिना किसी भी अनधिकृत क्रिकेट टूर्नामेंट या प्राइवेट मैच (टेनिस बॉल क्रिकेट लीग सहित) में हिस्सा लेने की सख्त मनाही है। कृपया एसोसिएशन के साथ अपनी प्रोफेशनल स्थिति बनाए रखने के लिए नियमों का पूरी तरह पालन करें। अनधिकृत भागीदारी को पेशेवर अनुशासन का उल्लंघन माना जाएगा और इसके परिणामस्वरूप सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।"

यह ऐसे समय में हो रहा है जब एसीए आंध्र प्रीमियर लीग के आयोजन के जरिए अपने क्रिकेट ढांचे को मजबूत करना चाहता है। इस साल पहली बार यह इवेंट तीन अलग-अलग वेन्यू पर खेला जाएगा।

बयान के अनुसार, "आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) ने एक औपचारिक रिमाइंडर जारी किया है: सभी रजिस्टर्ड खिलाड़ियों को एसीए से पहले से लिखित मंजूरी लिए बिना किसी भी अनधिकृत क्रिकेट टूर्नामेंट या प्राइवेट मैच (टेनिस बॉल क्रिकेट लीग सहित) में हिस्सा लेने की सख्त मनाही है। कृपया एसोसिएशन के साथ अपनी प्रोफेशनल स्थिति बनाए रखने के लिए नियमों का पूरी तरह पालन करें। अनधिकृत भागीदारी को पेशेवर अनुशासन का उल्लंघन माना जाएगा और इसके परिणामस्वरूप सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

एसीए को उम्मीद है कि वह आने वाले कुछ वर्षों में यह लीग ज्यादा से ज्यादा मैदानों में खेली जाएगी, जिसका दीर्घकालिक लक्ष्य आंध्र क्रिकेट को और अधिक मजबूत बनाना है। एपीएल 2026 की आधिकारिक शुरुआत शाम 6 बजे एक उद्घाटन समारोह के साथ होगी, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू करेंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार