एंड्रयू फ्लिंटॉफ को इंग्लैंड के लिए अब तक खेले बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक माना जाता है। एंड्रयू इंग्लैंड क्रिकेट की कई यादगार जीतों के नायक रहे हैं। अब उनके बेटे भी उन्हीं की राह पर हैं। एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ ने लंकाशायर के लिए शतक लगाकर 136 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Advertisement

रॉकी फ्लिंटॉफ ने लंकाशायर की तरफ से खेलते हुए समरसेट के खिलाफ वन-डे कप में 76 गेंदों पर 123 रन बनाए। इस पारी में 10 चौके और सात छक्के शामिल थे। रॉकी का सीनियर टीम के लिए यह पहला शतक है, जो उन्होंने 18 साल और 126 दिन की उम्र में लगाया। इस शतक की बदौलत रॉकी ने लंकाशायर के लिए सबसे युवा शतकवीर होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

इससे पहले आर्ची मैकलारेन लंकाशायर के लिए सबसे उम्र में शतक बनाने वाले बल्लेबाज थे। 1890 में मैकलारेन ने 18 साल और 256 दिन की उम्र में होव में 106 रन की पारी खेली थी।

रॉकी फ्लिंटॉफ को बेहद प्रतिभाशाली क्रिकेटर माना जाता है और यह भी माना जाता है कि वह भविष्य में इंग्लैंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। रॉकी ने समय-समय पर इस संभावना को अपने प्रदर्शन से मजबूत किया है।

इससे पहले आर्ची मैकलारेन लंकाशायर के लिए सबसे उम्र में शतक बनाने वाले बल्लेबाज थे। 1890 में मैकलारेन ने 18 साल और 256 दिन की उम्र में होव में 106 रन की पारी खेली थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

रॉकी के खेलने का अंदाज उनके पिता की तरह है। उनमें भी गेंदबाजी की क्षमता है, लेकिन वे खुद को एक बल्लेबाज के रूप में विकसित कर रहे हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार