ईस्ट जोन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दलीप ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में ईशान किशन की कप्तानी में साउथ जोन के खिलाफ फाइनल में टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा। ईस्ट जोन को चैंपियन बनाने के बाद ईशान ने इस जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया।

Advertisement

ईस्ट जोन ने 13 साल का सूखा खत्म करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। मैच के बाद कप्तान ईशान ने कहा, "एक ग्रुप के तौर पर, हमने यह खिताब जीता। मुझे लगता है कि हर कोई एक-दूसरे का ख्याल रख रहा था, जो मेरे लिए सबसे जरूरी बात थी। मुझे लगता है कि मैं एक अच्छा कप्तान रहा हूं ( मुस्कान के साथ), लेकिन मुझे लगता है कि सफर यहीं खत्म नहीं होता। आपको हर विभाग में बेहतर होते रहना होगा। हमेशा कुछ न कुछ गलतियां होती रहती हैं। इसी वजह से हमें बस उन्हें सुधारना है और दिन-प्रतिदिन बेहतर होना है।"

ईस्ट जोन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दलीप ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में ईशान किशन की कप्तानी में साउथ जोन के खिलाफ फाइनल में टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा। ईस्ट जोन को चैंपियन बनाने के बाद ईशान ने इस जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

ईस्ट जोन को पहली पारी के आधार पर ली गई 372 रनों के विशाल बढ़त के बूते विजेता घोषित किया गया। पहली पारी में ईस्ट जोन के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 708 रन बनाए। टीम की तरफ से ईशान किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 270 रनों की यादगार पारी खेली। वहीं, दूसरी इनिंग में भी उन्होंने 80 रन बनाए। पहली पारी में साउथ जोन की पूरी टीम 336 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की ओर से कप्तान तिलक वर्मा ने 99 रनों की दमदार पारी खेली, लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। दूसरी पारी में ईस्ट जोन ने 7 विकेट गंवाकर 388 रन बनाए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार