AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया टीम में अपनी जगह बनाए रखने के लिए डेविड वार्नर पर बढ़ते दबाव के बीच, पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने यहां इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे एशेज 2023 के पहले टेस्ट की दूसरी पारी में इस स्टार सलामी बल्लेबाज को बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना जताई है। वार्नर को पहले टेस्ट की पहली पारी में स्टुअर्ट ब्रॉड ने महज नौ रन पर आउट कर दिया था। इस तरह वार्नर 15 बार स्टुअर्ट ब्रॉड का शिकार बने हैं। अब इस अनुभवी सलामी बल्लेबाज पर दूसरी पारी में रन बनाने का दबाव बढ़ेगा।

Advertisement

लेकिन पोंटिंग का कहना है कि एजबेस्टन की पहली पारी और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में भारत के खिलाफ पारी को देखने से लगता है कि वार्नर फॉर्म में आने वाले हैं।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने आईसीसी रिव्यू के नवीनतम एपिसोड में कहा, मुझे लगा कि वह डब्ल्यूटीसी फाइनल की पहली पारी में वास्तव में अच्छा दिख रहे थे; उन्होंने वहां जो 40 रन बनाए, वह वास्तव में अच्छा था।

और भले ही उन्होंने यहां पहली पारी में नौ रन बनाए, लेकिन जिस तरह से पारी की शुरूआत की, मैंने दो साल के टेस्ट क्रिकेट में सबसे अच्छी शुरूआत देखी है।

मुझे लगता है कि वह पहली पारी में उतना स्वतंत्र रूप से स्कोर नहीं कर पा रहे थे जितना वह चाहते थे। लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि दूसरी पारी उनके लिए महत्वपूर्ण है - न केवल उनके करियर के लिए, बल्कि जहां तक इस खेल और इस श्रृंखला की बात है तो यह एक बड़ी पारी होने वाली है।

अगर वह उसी तरह शुरूआत करते हैं जैसे उन्होंने पहली पारी में की थी तो मुझे लगता है कि वह कुछ रन बनाएंगे।

Advertisement

Also Read: Live Scorecard

अपनी पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 386 रन पर आउट करने के बाद, इंग्लैंड तीसरे दिन तक 28/2 पर था।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार