इंग्लैंड की पुरुष टीम अगले साल 18 जून से ट्रेंट ब्रिज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज अभियान की शुरुआत करेगी। वहीं, महिला टीम 24 जून से अपने मल्टी-फॉर्मेट एशेज अभियान को शुरू करेगी। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गुरुवार को 2027 सीरीज का पूरा शेड्यूल जारी किया है।

Advertisement

इंग्लैंड की पुरुष टीम 18 जून को ट्रेंट ब्रिज के जिस मैदान पर पांच टेस्ट मुकाबलों की सीरीज शुरू करेगी, उसी मैदान पर उन्हें हाल ही में एशेज में सफलता मिली है और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां खेले गए पिछले तीनों टेस्ट मैच जीते हैं।

इसके बाद सीरीज के अगले मैच लॉर्ड्स, एजबेस्टन और यूटिलिटा बाउल (साउथेम्प्टन) में खेले जाएंगे। यूटिलिटा बाउल पहली बार पुरुषों के एशेज टेस्ट की मेजबानी करेगा। इस सीरीज का समापन 29 जुलाई से 'द किया ओवल' (लंदन) में होगा।

दूसरी तरफ, इंग्लैंड की महिला टीम 24 जून को हेडिंग्ले में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसी के साथ साल 2001 के बाद लीड्स में पहला महिला एशेज टेस्ट मैच का आयोजन होगा, जिसके बाद ट्रेंट ब्रिज, द किया ओवल और एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में 3 से 9 जुलाई के बीच तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। 13-20 जुलाई के बीच यूटिलिटा बाउल, लॉर्ड्स और एजबेस्टन में तीन वनडे मैच होंगे।

पिछली घरेलू एशेज सीरीज में इंग्लैंड की महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के साथ अंक साझा किए थे और दोनों टीमें इस साल की शुरुआत में आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी आमने-सामने आई थीं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया था।

एशेज मुकाबलों के अलावा, ईसीबी और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 7 से 10 जून तक एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड लायंस की पूरी ताकत वाली टीम के बीच चार दिन का वार्म-अप मैच आयोजित करने पर सहमति जताई है। साल 2029 में जब इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा, तो वहां भी ऐसा ही मैच आयोजित किया जाएगा।

ईसीबी ने यह भी पुष्टि की है कि एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड की पुरुषों की मिक्स्ड डिसेबिलिटी टीम ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी; इन मुकाबलों का शेड्यूल बाद में घोषित किया जाएगा। ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड गोल्ड का मानना ​​है कि 2027 का शेड्यूल एशेज की प्रतिष्ठा और अलग-अलग फॉर्मेट में खेल के लगातार विकास को दर्शाता है।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीमों के बीच एशेज सीरीज शेड्यूल-

7–10 जून: वॉर्म-अप मैच इंग्लैंड लायंस बनाम ऑस्ट्रेलिया, एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड, मैनचेस्टर (अगर ऑस्ट्रेलिया आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचता है, तो इस मैच पर दोबारा विचार किया जाएगा)

18 –22 जून: पहला एशेज टेस्ट मैच (ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम)

30 जून से 4 जुलाई: दूसरा एशेज टेस्ट (लॉर्ड्स, लंदन)

8–12 जुलाई: तीसरा एशेज टेस्ट (एजबेस्टन, बर्मिंघम)

21–25 जुलाई: चौथा एशेज टेस्ट (यूटिलिटा बाउल, साउथेम्प्टन)

29 जुलाई से 2 अगस्त: पांचवां एशेज टेस्ट (द किया ओवल, लंदन)

इंग्लैंड विमेंस वर्सेज ऑस्ट्रेलिया विमेंस – मेट्रो बैंक महिला एशेज

24–27 जून: एशेज टेस्ट मैच (हेडिंग्ले, लीड्स)

3 जुलाई: पहला वाइटैलिटी टी20 (ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम)

6 जुलाई: दूसरा वाइटैलिटी टी20 (द किया ओवल, लंदन)

9 जुलाई: तीसरा वाइटैलिटी टी20 (एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड, मैनचेस्टर)

13 जुलाई: पहला वनडे (यूटिलिटा बाउल, साउथेम्प्टन)

9 जुलाई: तीसरा वाइटैलिटी टी20 (एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड, मैनचेस्टर)

Also Read: LIVE Cricket Score

20 जुलाई: तीसरा वनडे (एजबेस्टन, बर्मिंघम)

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार