भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर संजय बांगड़ ने कहा है कि गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों पर हेड कोच आशीष नेहरा का प्रभाव है और इसे हमें स्वीकार करना होगा। बांगड़ ने कहा कि नेहरा को जीटी की गेंदबाजी को आईपीएल 2026 की सबसे मजबूत गेंदबाजी इकाई बनाने का श्रेय मिलना चाहिए।

Advertisement

ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए बांगड़ ने कहा, "मुझे लगता है कि आपको आशीष नेहरा के असर को मानना ​​होगा। वह अपने नेतृत्व से गेंदबाजों पर असर डालते हैं। सिराज जैसे कई गेंदबाज रहे हैं, जो 2017-18 में करियर की शुरुआत में उनके साथ खेले थे। उस समय, वह आज जैसे मोहम्मद सिराज नहीं थे। जीटी के साथ इस समय का आनंद कगिसो रबाडा भी ले रहे हैं।"

Advertisement

रबाडा के प्रदर्शन में सुधार का श्रेय भी बांगड़ ने नेहरा को दिया।

उन्होंने कहा, "2019 और 2020 सीजन में उनके शानदार साल को नहीं भूलना चाहिए। उसके बाद उनके फॉर्म में गिरावट आई थी। लेकिन नेहरा के नेतृत्व में उनके प्रदर्शन में सुधार आया है। नेहरा रबाडा से उनका बेस्ट निकलवाते हैं। मोहित एक और उदाहरण है जिन्होंने उनके अंडर बहुत अच्छा काम किया। मोहम्मद शमी ने 2023 में और जेसन होल्डर इस सीजन में अच्छा काम कर रहे हैं।"

रबाडा के प्रदर्शन में सुधार का श्रेय भी बांगड़ ने नेहरा को दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 में जीटी के गेंदबाज बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। गुजरात और एसआरएच के बीच हुए मैच तक सीजन के 11 शीर्ष गेंदबाजों में 5 गुजरात के हैं। रबाडा ने 12 मैच में 21, राशिद खान ने 12 मैच में 16, प्रसिद्ध कृष्णा ने 8 मैचों में 14, जेसन होल्डर ने 6 मैचों में 13 और सिराज ने 12 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। इन गेंदबाजों की सफलता में निश्चित रूप से आशीष नेहरा के अनुभव और क्षमता की भूमिका रही थी। इन बेहतरीन गेंदबाजों के दम जीटी अंकतालिका में 16 अंक के साथ शीर्ष पर काबिज है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार