बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मंगलवार को एशिया कप 2025 का नौवां मैच खेला जाना है। यह मुकाबला अगले दौर में पहुंचने के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है।

Advertisement

ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल में श्रीलंकाई टीम शुरुआती दोनों मैच जीतकर शीर्ष पर मौजूद है। वहीं, अफगानिस्तान की टीम हांगकांग के खिलाफ अपना पहला मैच 94 रन से जीतकर दूसरे स्थान पर है।

Advertisement

बांग्लादेश ने हांगकांग के खिलाफ अपना पहला मुकाबला 7 विकेट से जीता, जिसके बाद श्रीलंका के हाथों उसे 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह टीम तीसरे पायदान पर मौजूद है। अपने तीनों मुकाबले गंवाकर हांगकांग की टीम का अभियान समाप्त हो गया है।

इस मुकाबले में बांग्लादेश को कप्तान लिटन दास और तंजीद हसन से बल्लेबाजी में उम्मीद होगी, जबकि गेंदबाजी में तस्कीन अहमद और मेहदी हसन विपक्षी टीम को परेशान कर सकते हैं।

वहीं, अफगानिस्तान के खेमे को सेदिकुल्लाह अटल और इब्राहिम जादरान से बल्लेबाजी में काफी उम्मीदें होंगी। गेंदबाजी में कप्तान राशिद खान और फजलहक फारूकी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

दोनों देशों के बीच साल 2014 से अब तक कुल 12 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें 7 मैच अफगानिस्तान ने जीते। बांग्लादेश की टीम 5 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है।

Advertisement

आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम की पिच ने एशिया कप में अब तक बल्लेबाजों को मदद की है, लेकिन गेंदबाज भी इससे फायदा उठाते नजर आए हैं। मंगलवार को आबू धाबी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

दोनों देशों के बीच साल 2014 से अब तक कुल 12 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें 7 मैच अफगानिस्तान ने जीते। बांग्लादेश की टीम 5 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है।

Also Read: LIVE Cricket Score

बांग्लादेश की टीम : तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, लिटन दास(कप्तान/विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, मेहदी हसन, जेकर अली, शमीम हुसैन, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, सैफ हसन, नसुम अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन, तस्कीन अहमद और नुरुल हसन।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार