Asia Cup: एशिया कप में ग्रुप ए की टीम भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को हाईवोल्टेज मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। मैच के नतीजे ने एक बार फिर पूरी दुनिया को बता दिया है कि बात सरहद की हो या फिर क्रिकेट के मैदान की, भारत हमेशा पाकिस्तान पर भारी पड़ेगा। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद देशवासी ऑपरेशन व्हाइट बॉल की सफलता का जश्न मना रहे हैं और टीम इंडिया को जीत की बधाई दे रहे हैं।

Advertisement

मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस जीत को पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि के तौर पर समर्पित किया है। टीम इंडिया ने पूरे मैच में बढ़त बनाए रखी। मैच के दौरान किसी भी प्वाइंट पर ऐसा नहीं लगा कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम आगे है। यही कारण है कि क्रिकेट प्रेमियों ने नतीजे आने से पहले ही जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया था।

Advertisement

भारत की जीत का जश्न जम्मू में भी देखने को मिला। आईएएनएस से बातचीत में फैंस ने कहा, "हमें पूरी उम्मीद थी कि भारतीय टीम जीत हासिल करेगी और आज टीम इंडिया ने कर दिखाया। पाकिस्तान को मैच के मैदान में पूरी तरह पराजित किया गया है। चाहे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करना हो या क्रिकेट मैदान पर जीत दर्ज करना, हम अपने सैनिकों को श्रेय देते हैं और आज भारतीय टीम को हार्दिक बधाई देते हैं।" मैच के दौरान लोगों ने 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के भी नारे लगाए।

मैच में कुलदीप यादव ने तीन विकेट चटकाए। उनके कोच कपिल पांडे ने कुलदीप यादव के प्रदर्शन और टीम इंडिया की जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, "मैंने पहले ही बोला था कि हमारी टीम बहुत ही बैलेंस्ड टीम है, जिसके कप्तान सूर्यकुमार हैं। जिनके नाम में ही सूर्य है, वह अब चमक रहा है। कुलदीप यादव ने बीच में आकर तीन विकेट निकाले हैं और विरोधी टीम पर प्रेशर बनाए रखा। कुलदीप यादव से मैंने पहले भी बोला था कि चाहे एशिया कप में कुछ भी हो जाए, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ हारना नहीं है और ज्यादा विकेट लेने हैं। यदि पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंचती है तो कुलदीप यादव पाकिस्तान को धूल चटाएंगे।"

भारत की जीत पर दिल्ली में भी जश्न देखने को मिला। स्थानीय निवासी ने कहा, "जब भी पाकिस्तान से हमारा सामना होगा, उसमें हमें ही जीत मिलेगी। पहले भी टीम इंडिया जीतती रही है और आगे भी ऐसा ही होगा। आज का मैच पूरी तरह से एकतरफा रहा।"

एक अन्य प्रशंसक ने कहा, "भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेलना जरूरी है, क्योंकि तभी पता चलेगा कि कौन सी टीम बेहतर खेलेगी। पूरे मैच में हमारे खिलाड़ियों ने पकड़ बनाए रखा। हमारी टीम के खिलाड़ी युवा हैं, जिन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।"

Advertisement

मुंबई में भी जश्न का माहौल दिखा। एक प्रशंसक ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, "हमने सात विकेट से जीत दर्ज की है। सूर्यकुमार यादव ने कप्तान के तौर पर जो प्रदर्शन किया है, वो काबिले तारीफ है। यह जीत पाकिस्तान के मुंह पर तमाचा है। शिवाजी पार्क में हम जीत का जश्न मना रहे हैं।"

वाराणसी में भी भारत की जीत पर पटाखे फोड़े गए। एक प्रशंसक ने कहा, "भारत ने पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद लोगों के अंदर भावनाएं उमड़ रही थीं। अब जब भारतीय टीम ने पाकिस्तान को सबक सिखा दिया है तो हम जीत का जश्न मना रहे हैं।"

एक अन्य प्रशंसक ने कहा, पहलगाम आतंकी हमले के बाद मैच होने का बहुत से लोगों ने विरोध किया था। लोग तनाव में थे, लेकिन भारत ने बताया कि हम हमेशा शांति चाहते हैं। हर मामले में पाकिस्तान से भारत मजबूत है, जिसका नतीजा है कि आज का मैच हमने एकतरफा जीता।

Advertisement

जीत का जश्न उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भी देखने को मिला, जहां पर लोगों ने पटाखे फोड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। फैंस ने कहा, "जिस तरह से भारत ने जंग के मैदान में पाकिस्तान को सबक सिखाया था, इस तरह आज हमारे भारतीय खिलाड़ियों ने खेल के मैदान में भी पाकिस्तान को अच्छा सबक सिखाया है। टीम इंडिया ने सात विकेट से जीत दर्ज की, जिस पर पूरे भारत को गर्व है।"

बता दें कि पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान की पूरी टीम को 127 रनों पर रोक दिया। कुलदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता हासिल की। कुलदीप ने 4 ओवर में मात्र 18 रन देकर 3 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 और वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या सर्वाधिक महंगे रहे। 4 ओवर में 34 रन लुटाकर उन्हें 1 विकेट मिला था।

128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की तरफ से अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार शुरुआत की और शाहीन अफरीदी को पहली दो गेंदों पर चौका और छक्का लगाकर अपनी क्लास दिखा दी। शर्मा ने 13 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 31 रन बनाए। गिल 7 गेंद पर 10 और तिलक वर्मा 31 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

बता दें कि पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान की पूरी टीम को 127 रनों पर रोक दिया। कुलदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता हासिल की। कुलदीप ने 4 ओवर में मात्र 18 रन देकर 3 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 और वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या सर्वाधिक महंगे रहे। 4 ओवर में 34 रन लुटाकर उन्हें 1 विकेट मिला था।

Also Read: LIVE Cricket Score

बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कुलदीप यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार