एशिया कप 2025 की शुरुआत मंगलवार से होने जा रही है। टीम इंडिया अपना अभियान 10 सितंबर से शुरू करेगी। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने पहले मुकाबले में यूएई को टक्कर देगी।

Advertisement

दोनों देशों के बीच टी20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ एक ही मैच खेला गया है, जिसमें यूएई को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

यह मैच 3 मार्च 2016 को मीरपुर में खेला गया। टी20 एशिया कप के इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर सिर्फ 81 रन ही बना सकी।

यूएई की टीम खाता खोलते ही सलामी बल्लेबाज स्वप्निल पाटिल (1) का विकेट गंवा बैठी। दूसरा रन बनते ही मोहम्मद शहजाद (0) का विकेट भी टीम ने खो दिया।

यहां से शैमान अनवर ने रोहन मुस्तफा के साथ तीसरे विकेट के लिए 23 रन जुटाते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। मुस्तफा 22 गेंदों में महज 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

शैमान अनवर टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 48 गेंदों में एक छक्के और तीन चौकों के साथ 43 रन की पारी खेली। इन दो खिलाड़ियों के अलावा यूएई का कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सका।

Advertisement

भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक दो शिकार किए, जबकि जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, हरभजन सिंह, पवन नेगी और युवराज सिंह ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

शैमान अनवर टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 48 गेंदों में एक छक्के और तीन चौकों के साथ 43 रन की पारी खेली। इन दो खिलाड़ियों के अलावा यूएई का कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सका।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद धवन (नाबाद 16) ने युवराज सिंह (नाबाद 25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। टीम इंडिया ने 59 बॉल शेष रहते नौ विकेट से मैच जीता।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार