भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 के अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश को 41 हरा दिया। दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने जीत के लिए 169 रन का लक्ष्य दिया था। बांग्लादेश 19.3 ओवर में 127 रन पर सिमट गई।

Advertisement

169 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम का स्कोर जब 4 था, जसप्रीत बुमराह ने तंजीद हसन को आउट कर दिया। तीसरे नंबर पर आए परवेज हुसैन इमोन ने सलामी बल्लेबाज सैफ हसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़े। परवेज 21 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरे। लगातार गिरते विकेटों के बीच सलामी बल्लेबाज सैफ हसन ने 51 गेंद पर 5 छक्के और 3 चौके की मदद से 69 रन की पारी खेली। उनका अकेला संघर्ष बांग्लादेश की जीत के लिए पर्याप्त नहीं था। सैफ और परवेज को छोड़ तीसरा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सका। पूरी टीम 19.3 ओवर में 127 पर सिमट गई।

Advertisement

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3, वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए। अक्षर पटेल और तिलक वर्मा को 1-1 विकेट मिला।

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए थे। भारतीय टीम को शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने 6.2 ओवर में पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़कर मजबूत शुरुआत दी थी। मध्यक्रम के बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा सके। लगातार विकेट गिरने से रन गति प्रभावित हुई और कम से कम 30 रन कम बने।

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3, वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए। अक्षर पटेल और तिलक वर्मा को 1-1 विकेट मिला।

Also Read: LIVE Cricket Score

बांग्लादेश के लिए के लिए तंजीम हसन साकिब, मुस्तिफुजर रहमान, मोहम्मद सैफुद्दीन ने 1-1 और रिशाद हुसैन ने 2 विकेट लिए।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार