Asia Cup: पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में शिकस्त झेलने के बाद पाकिस्तानी टीम मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी। यह मुकाबला आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाना है।

Advertisement

अपने पिछले मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 18.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। श्रीलंकाई टीम ने ग्रुप चरण में यहां दोनों मैच जीते थे।

Advertisement

इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को साहिबजादा फरहान और फखर जमान से काफी उम्मीदें होंगी। फरहान भारत के खिलाफ पिछले मुकाबले में अर्धशतक जमा चुके हैं। वहीं, गेंदबाजी में इस टीम को मोहम्मद नवाज और अबरार अहमद से उम्मीदें हैं।

दूसरी ओर, श्रीलंकाई खेमा बल्लेबाजी में पथुम निसांका और कुसल मेंडिस पर निर्भर करता है। गेंदबाजी में इस टीम को दुष्मंथा चमीरा और नुवान तुषारा से उम्मीदें हैं।

आबू धाबी का शेख जायद स्टेडियम संयुक्त अरब अमीरात में सबसे ज्यादा स्कोर वाले मैदानों में से एक है। हालांकि, स्लोअर बॉलर्स भी कभी-कभी यहां कामयाब हो सकते हैं।

आबू धाबी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है। मुकाबले के दौरान बारिश की आशंका नहीं है।

Advertisement

दोनों देशों के बीच साल 2007 से अब तक 23 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान पाकिस्तान ने 13 मैच अपने नाम किए, जबकि श्रीलंकाई टीम ने 10 मुकाबले जीते।

आबू धाबी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है। मुकाबले के दौरान बारिश की आशंका नहीं है।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान की टीम : सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, सुफियान मुकीम, खुशदिल शाह, हसन नवाज।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार