एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल में अभिषेक शर्मा को लेकर पाकिस्तानी टीम में दहशत का माहौल है। पाकिस्तानी गेंदबाज अभिषेक से डरे हुए हैं।

Advertisement

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। अभिषेक ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से विपक्षी खेमें दहशत मचाई हुई है। पाकिस्तान के खिलाफ सुप-4 के मैच में भी अभिषेक ने 39 गेंद पर 74 रन की पारी खेली। वह लगातार तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। उनके इसी रौद्र रूप की वजह से पाकिस्तान खेमा डरा हुआ है। पाकिस्तानी टीम का मानना है कि अगर अभिषेक क्रीज पर 10 ओवर भी रूक गए तो मैच का भारत के पक्ष में कर देंगे। इस वजह से विपक्षी खेमा अभिषेक को जल्दी आउट करने की रणनीति पर काम कर रहा है।

Advertisement

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दो पूर्व कप्तानों और दिग्गज तेज गेंदबाजों वसीम अकरम और वकार यूनुस ने अपनी टीम के गेंदबाजों को अभिषेक शर्मा का विकेट जल्दी लेने का तरीका बताया है।

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट से बात करते हुए वकार यूनिस ने कहा, "अभिषेक एक वास्तविक प्रतिभा हैं और शुरुआती कुछ ओवरों में ही मैच का रुख बदल सकते हैं, लेकिन हर किसी की कमजोरी होती है। वह अच्छी फॉर्म में हैं, फिर भी एक बुरा दिन हमेशा आता है। फाइनल में अभिषेक पर दबाव होगा, इसलिए अगर पाकिस्तानी गेंदबाज स्पष्टता और योजना के साथ गेंदबाजी करते हैं, तो वे उन्हें जल्दी आउट कर सकते हैं।”

वसीम अकरम ने कहा, "शाहीन अफरीदी को अभिषेक को परेशान करने के लिए उन्हें लंबी गेंदें फेंकनी होंगी। पिछले दोनों मैचों में शाहीन ने फुल लेंथ पर गेंदबाजी की, उन्हें लेंथ बदलने और गेंद को लेंथ के पीछे से घुमाने की कोशिश करने की जरूरत थी।"

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट से बात करते हुए वकार यूनिस ने कहा, "अभिषेक एक वास्तविक प्रतिभा हैं और शुरुआती कुछ ओवरों में ही मैच का रुख बदल सकते हैं, लेकिन हर किसी की कमजोरी होती है। वह अच्छी फॉर्म में हैं, फिर भी एक बुरा दिन हमेशा आता है। फाइनल में अभिषेक पर दबाव होगा, इसलिए अगर पाकिस्तानी गेंदबाज स्पष्टता और योजना के साथ गेंदबाजी करते हैं, तो वे उन्हें जल्दी आउट कर सकते हैं।”

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अभिषेक शर्मा बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। वह एशिया कप 2025 के श्रेष्ठ स्कोरर हैं। 6 मैचों में 3 अर्धशतक की मदद से 309 रन बना चुके हैं। टी20 फॉर्मेट के एक एडिशन का यह सर्वोच्च स्कोर है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार