श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच गुरुवार को आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में एशिया कप 2025 का 11वां मुकाबला खेला जाना है। इस मैच का नतीजा ग्रुप-बी की शीर्ष-2 टीमों का फैसला करेगा।

Advertisement

ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल देखें, तो श्रीलंकाई टीम शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर शीर्ष पर मौजूद है। वहीं, बांग्लादेश ने 3 में से 2 मैच अपने नाम किए हैं। यह टीम दूसरे पायदान पर है।

Advertisement

इस मुकाबले में श्रीलंका को बल्लेबाजी में पथुम निसांका और कुसल परेरा से उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में दुशमंथा चमीरा और वानिंदु हसरंगा मुकाबले का पासा पलटने का माद्दा रखते हैं।

दूसरी ओर, अफगानिस्तान की बल्लेबाजी इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल पर काफी हद तक निर्भर कर सकती है। वहीं, गेंदबाजी में राशिद खान और नूर अहमद श्रीलंकाई खेमे को परेशान कर सकते हैं।

अफगानिस्तान की टीम 2 में से 1 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर मौजूद है, जबकि हांगकांग की टीम शुरुआती तीनों मुकाबले गंवाकर खिताबी दौड़ से बाहर है।

आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम की पिच ने एशिया कप में बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों को भी मदद की है। गुरुवार को आबू धाबी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन बारिश की आशंका नहीं है।

Advertisement

टी20 इतिहास को देखें, तो श्रीलंका का पलड़ा इस टीम के खिलाफ भारी नजर आता है। श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच साल 2016 से अब तक कुल 8 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान श्रीलंका ने 5 मैच अपने नाम किए, जबकि 3 मुकाबले अफगानिस्तान ने जीते।

आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम की पिच ने एशिया कप में बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों को भी मदद की है। गुरुवार को आबू धाबी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन बारिश की आशंका नहीं है।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका की टीम : चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानीडु फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालागे, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, दुशमंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा और मथीशा पथिराना।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार