Asia Cup: भारतीय टीम शुक्रवार को ओमान के खिलाफ एशिया कप 2025 के 12वें मुकाबले में उतरते ही एक खास उपलब्धि अपने नाम कर लेगी। यह टीम इंडिया का 250वां टी20 मुकाबला होगा। टी20 इतिहास में इस आंकड़े को अब तक सिर्फ पाकिस्तानी टीम ही छू सकी है।

Advertisement

भारतीय टीम ने अब तक 249 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे 166 मैचों में जीत मिली, जबकि 71 मुकाबलों में हार का सामना किया। इस दौरान 6 मुकाबले टाई रहे। इतने ही मैच बेनतीजा भी रहे।

Advertisement

वहीं, पाकिस्तान ने साल 2006 से अब तक कुल 275 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान पाकिस्तान ने 157 मुकाबलों को अपने नाम किया, जबकि 107 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस टीम के 4 मुकाबले टाई, जबकि 7 मैच बेनतीजा रहे।

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम मौजूद है, जिसने अब तक 235 टी20 मैच खेले हैं, जबकि वेस्टइंडीज की टीम 228 मुकाबलों के साथ चौथे नंबर पर है। श्रीलंका 212 मुकाबलों के साथ पांचवें पायदान पर मौजूद है।

शुक्रवार को आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में भारत का सामना कमजोर ओमान से है। भले ही टी20 इतिहास में दोनों टीमों के बीच कभी मुकाबला नहीं खेला गया, लेकिन आंकड़ों को देखा जाए, तो टीम इंडिया का पलड़ा काफी भारी नजर आता है। फैंस को उम्मीद है कि भारत इस एशिया कप जीत की हैट्रिक लगाएगा।

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम मौजूद है, जिसने अब तक 235 टी20 मैच खेले हैं, जबकि वेस्टइंडीज की टीम 228 मुकाबलों के साथ चौथे नंबर पर है। श्रीलंका 212 मुकाबलों के साथ पांचवें पायदान पर मौजूद है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

टीम इंडिया फिलहाल ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद है। इस ग्रुप से भारत के अलावा, पाकिस्तान की टीम सुपर-4 में प्रवेश कर चुकी है। ऐसे में दोनों देशों के बीच 21 सितंबर को एक बार फिर हाई-वोल्टेज मैच खेला जाना है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार