एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत पाकिस्तान के साथ कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क पर हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए हैं।
टीम इंडिया का यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में बनाया गया सबसे बड़ा टोटल है। भारतीय टीम ने इससे पहले साल 2012 में अहमदाबाद में खेले गए टी20 मुकाबले में पहली बैटिंग करते हुए 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए थे। वहीं, 2022 में भारतीय टीम ने 181 रनों का टोटल खड़ा किया है।
हालांकि, गोल्ड मेडल के लिए खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। वैभव सूर्यवंशी 9 गेंदों में 15 रन बनाने के बाद सैम अयूब का शिकार बने। इसके बाद संजू सैमसन भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
कप्तान श्रेयस अय्यर बुरी तरह से संघर्ष करते नजर आए और वह 24 गेंदों में 21 रन बनाने के बाद आउट हुए। हालांकि, एक छोर से अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी। अभिषेक ने 28 गेंदों का सामना करते हुए 61 रनों की दमदार पारी खेली। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी इस पारी में 3 चौके और 7 छक्के लगाए। ईशान किशन 18 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए।
हालांकि, गोल्ड मेडल के लिए खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। वैभव सूर्यवंशी 9 गेंदों में 15 रन बनाने के बाद सैम अयूब का शिकार बने। इसके बाद संजू सैमसन भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS