World Cup Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 22 साल की उम्र से पहले सर्वाधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। शेफाली ने अपने करियर में अब तक कुल 92 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 26.73 की औसत के साथ 2,299 रन बनाए। इस दौरान शेफाली ने 12 अर्धशतक लगाए।

Advertisement

इस लिस्ट में वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 22 साल की उम्र से पहले 10 अर्धशतक लगाए थे। आयरलैंड की गैबी लुईस 10 अर्धशतकों के साथ इस लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं, जबकि भारत की जेमिमा रोड्रिग्स (7) लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

Advertisement

श्रीलंका के विरुद्ध दूसरे टी20 मैच में शेफाली वर्मा ने 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ किसी भारतीय खिलाड़ी की ओर से बनाया गया संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है।

भारत ने विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम किया। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी श्रीलंकाई टीम ने 9 विकेट खोकर 128 रन बनाए।

श्रीलंका की तरफ से हर्षिता समरविक्रमा ने सर्वाधिक 33 रन बनाए, जबकि कप्तान चामरी अथापथु ने 31 रन की पारी खेली। इनके अलावा हसिनी परेरा ने 22 रन टीम के खाते में जोड़े।

भारत की तरफ से वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि क्रांति गौड़ और स्नेह राणा ने 1-1 निकाले।

Advertisement

श्रीलंका की तरफ से हर्षिता समरविक्रमा ने सर्वाधिक 33 रन बनाए, जबकि कप्तान चामरी अथापथु ने 31 रन की पारी खेली। इनके अलावा हसिनी परेरा ने 22 रन टीम के खाते में जोड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम 5 मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से लीड हासिल कर चुकी है। सीरीज का अगला मैच तिरुवनंतपुरम में 26 दिसंबर को खेला जाएगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार