ZIM Vs AUS 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरे वनडे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 84 रनों से हराया। हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से मिले 357 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की पूरी टीम 272 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे को ब्रायन बेनेट और बेन करन ने सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। बेनेट ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 23 रन बनाए। वहीं, करन ने 46 गेंदों में 30 रन बनाए। इनोसेंट काइया अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 47 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। ब्रेंडन टेलर 40 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 39 रन बनाकर ओलिवर पीक का शिकार बने।
ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरे वनडे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 84 रनों से हराया। हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से मिले 357 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की पूरी टीम 272 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
Also Read: LIVE Cricket Score
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 356 रन बनाए। टीम की ओर से ट्रेविस हेड ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 84 गेंदों में 112 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, कूपर कोनोली ने 69 गेंदों में 78 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 63 गेंदों में 53 रनों का योगदान दिया, जबकि जोश इंग्लिस ने 21 और एलेक्स कैरी ने 20 रन बनाए। अंत के ओवरों में ओलिवर पीक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 41 रनों की नाबाद पारी खेली। जिम्बाब्वे की ओर से गेंदबाजी में ब्रैड इवांस ने 3 विकेट चटकाए, जबकि वेलिंगटन मसाकाद्जा ने 51 रन देकर 2 विकेट निकाले। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में जिम्बाब्वे को 59 रनों से हराया था।