वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने साउथ ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध ऑस्ट्रेलिया डोमेस्टिक वनडे कप 2025-26 का छठा मुकाबला 66 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने जीत का खाता खोल लिया है।

Advertisement

दो में से एक मैच जीतकर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि शुरुआती दोनों मैच गंवाकर साउथ ऑस्ट्रेलिया सबसे निचले पायदान पर मौजूद है।

Advertisement

करेन रोल्टन ओवल में खेले गए सीजन के छठे मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 9 विकेट खोकर में 298 रन बनाए।

इस टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। सैम फैनिंग ने जोएल कर्टिस के साथ 12.3 ओवरों में 86 रन की साझेदारी की। जोएल 33 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए।

यहां से सैम फैनिंग ने कैमरून बैनक्रॉफ्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 88 रन जोड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

सैम 91 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 75 रन बनाकर आउट हुए, जबकि बैनक्रॉफ्ट ने 63 रन की पारी खेली। इनके अलावा, हिल्टन कार्टराइट ने 55 रन टीम के खाते में जोड़े।

Advertisement

विपक्षी खेमे से जॉर्डन बकिंघम, हैनो जैकब्स और लॉयड पोप ने 2-2 विकेट हासिल किए।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ ऑस्ट्रेलिया 44.3 ओवरों में महज 232 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए मैकेंजी हार्वे ने 65 गेंदों में 1 छक्के और 11 चौकों की मदद से सर्वाधिक 76 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

विपक्षी खेमे से जॉर्डन बकिंघम, हैनो जैकब्स और लॉयड पोप ने 2-2 विकेट हासिल किए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया 9 अक्टूबर को अपने अगले मुकाबले में न्यू साउथ वेल्स को चुनौती देगी, जबकि साउथ ऑस्ट्रेलिया का सामना 8 अक्टूबर को विक्टोरिया से होगा। इस मुकाबले में साउथ ऑस्ट्रेलिया जीत का खाता खोलना चाहेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार