ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 210 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 146 रन की बेहद अहम बढ़त मिली है।
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन पारी की शुरुआत 8 विकेट पर 165 रन से की थी। कैमरन ग्रीन ने 51 और नाथन लियोन ने 10 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। 186 के स्कोर पर ग्रीन नौवें विकेट के रूप में आउट हुए। ग्रीन ने 105 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली। नाथन लियोन और जोश हेजलवुड ने आखिरी विकेट के लिए 24 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 210 तक पहुंचाया। हेजलवुड आखिरी विकेट के रूप में 6 रन बनाकर आउट हुए। लियोन 32 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया को मिली 146 रन की बढ़त में लियोन की ये पारी बेहद अहम है। पहले दिन स्टीव स्मिथ ने 42 और ट्रेविस हेड ने 22 रन की पारी खेली थी।
शोरिफुल इस्लाम ने बांग्लादेश के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की। पहले दिन ही 6 विकेट ले चुके शोरिफुल ने दूसरे दिन कैमरन ग्रीन का भी अहम विकेट लिया। उनका स्पेल 15 ओवर में 48 रन देकर 7 विकेट रहा। तस्कीन अहमद, ताइजुल इस्लाम और मेहदी हसन ने 1-1 विकेट लिए।
रिपोर्ट लिखे जाने तक बांग्लादेश ने लंच अपनी दूसरी पारी में 39 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान शांतो 23 और मुशफिकुर रहीम 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया से पहली पारी के आधार पर 107 रन पीछे है।
शोरिफुल इस्लाम ने बांग्लादेश के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की। पहले दिन ही 6 विकेट ले चुके शोरिफुल ने दूसरे दिन कैमरन ग्रीन का भी अहम विकेट लिया। उनका स्पेल 15 ओवर में 48 रन देकर 7 विकेट रहा। तस्कीन अहमद, ताइजुल इस्लाम और मेहदी हसन ने 1-1 विकेट लिए।
Also Read: LIVE Cricket Score
इससे पहले, टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की पहली पारी 64 रन पर सिमट गई थी। मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट लिए थे। इसके अलावा पैट कमिंस ने 3 और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट हासिल लिया था।