Advertisement

बेंगलुरु, 3 दिसंबर (आईएएनएस) ऑस्ट्रलिया ने भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी20 मैच में रविवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हमने मौसम के कारण यह फ़ैसला लिया । आज के मैच में हमारे युवाओं के पास एक बार फिर से अच्छा प्रदर्शन करने का मौका है। हमारी टीम में एक बदलाव किया गया है। एलिस को क्रिस ग्रीन की जगह पर टीम में लाया गया है

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाज़ी करना चाह रहे थे। हमने अपने खिलाड़ियों को कहा कि आज के मैच में भी खुल कर खेलना है और अपने गेम को इन्जॉय करना है। हमारी टीम में आज एक बदलाव किया गया है। अर्शदीप सिंह की वापसी हो रही है जबकि मेडिकल इमरजेंसी के कारण दीपक चाहर को वापस घर जाना पड़ा है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

भारत : ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह अक्षर पटेल, मुकेश कुमार, आवेश ख़ान, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया: जॉश फिलिप, ट्रैविस हेड, बेन मैक्डरमॉट, ऐरन हार्डी, टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू वेड, बेन ड्वारश्विस, नाथन एलिस, तनवीर सांघा, जेसन बेहरनडॉर्फ़

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार