ऑस्ट्रेलिया ने चटगांव में शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी20 में बांग्लादेश को 7 रन से हराकर सीरीज में 0-2 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। वनडे सीरीज गंवाने के बाद टी20 सीरीज में जीत ऑस्ट्रेलिया के खोए आत्मविश्वास के लिए अहम है। दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को जीत के लिए 197 रन का लक्ष्य दिया था।

Advertisement

197 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी रही थी। सलामी बल्लेबाजों तंजिद अहमद (30) और सैफ हसन (42) ने पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दी थी। परवेज हुसैन इमोन ने 22 गेंदों पर 36 रन और कप्तान तौहिद हृदय ने 22 गेंदों पर 35 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन उनका प्रयास काफी नहीं रहा। बांग्लादेश 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 189 रन ही बना सकी और 7 रन से मैच हार गई।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए आरोन हार्डी ने 2, जबकि नाथन एलिस, मैट रेनशॉ, एडम जांपा और जोएल डेविस ने 1-1 विकेट लिए।

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 196 रन बनाए थे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे मैट रैनशॉ ने 52 गेंदों पर 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से नाबाद 89 रनों की पारी खेली। इस पारी की बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया 196 रन तक पहुंच सकी। इसके अलावा, टिम डेविड ने 26 गेंदों पर 45 और कप्तान मार्श ने 19 गेंदों पर 20 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए आरोन हार्डी ने 2, जबकि नाथन एलिस, मैट रेनशॉ, एडम जांपा और जोएल डेविस ने 1-1 विकेट लिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया ने पहला टी20 4 विकेट से जीता था। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रविवार को खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की कोशिश बांग्लादेश के खिलाफ क्लीन स्विप करने की होगी, जबकि बांग्लादेश आखिरी मैच जीतने की कोशिश करेगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार