ODI Match: ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में जारी वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम दो बदलावों के साथ उतरी है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने खेमे में एक बदलाव किया है।

Advertisement

अर्शदीप सिंह और नीतीश रेड्डी की जगह कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में नाथन एलिस की टीम में वापसी हुई है, जबकि जेवियर बार्टलेट को इस मुकाबले से बाहर बैठना पड़ा है।

Advertisement

टीम इंडिया फिलहाल 0-2 से पीछे है और सीरीज गंवा चुकी है। ऐसे में सम्मान बचाने के लिए मेहमान टीम को अंतिम मैच में जीत दर्ज करनी होगी।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सीरीज का पहला मैच डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 7 विकेट से जीता था। इसके बाद मेजबान टीम ने एडिलेड में खेले गए सीरीज के दूसरे मैच में 2 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है।

इस मुकाबले में एक बार फिर फैंस की निगाहें विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों पर होंगी। कोहली इस सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में अब तक खाता नहीं खोल सके हैं, जबकि रोहित शर्मा पहले मुकाबले में महज 8 रन बनाने के बाद दूसरे मुकाबले में 73 रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं, बतौर कप्तान अपनी पहली वनडे सीरीज गंवा चुके शुभमन गिल ने भी इस सीरीज में अब तक फैंस को निराश ही किया है।

हालांकि तीसरे मुकाबले में रनों की बरसात देखने को मिल सकती है। इस पिच पर पिछले मुकाबलों में स्पिनर ने शानदार प्रदर्शन किया है। सिडनी में शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बारिश की आशंका नहीं है।

Advertisement

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 1980 से अब तक कुल 154 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा। ऑस्ट्रेलियाई टीम अब तक 86 मैच अपने नाम कर चुकी है, जबकि भारत ने 58 मैच जीते हैं। इस बीच 10 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं।

हालांकि तीसरे मुकाबले में रनों की बरसात देखने को मिल सकती है। इस पिच पर पिछले मुकाबलों में स्पिनर ने शानदार प्रदर्शन किया है। सिडनी में शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बारिश की आशंका नहीं है।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, नाथन एलिस, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा और जोश हेजलवुड।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार