क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। मार्कस स्टोइनिस को तीन मुकाबलों की इस सीरीज में मौका दिया गया है।

Advertisement

मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल ओवेन और जेवियर बार्टलेट के साथ स्टोइनिस की वापसी से अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप में जगह बनाने का उनका दावा मजबूत हो गया है।

Advertisement

36 वर्षीय मार्कस स्टोइनिस ने आखिरी बार नवंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला था। उन्होंने पिछले एक साल से कोई सेंट्रल या स्टेट कॉन्ट्रैक्ट नहीं किया है।

मार्कस स्टोइनिस इस साल फरवरी में वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले चुके थे, लेकिन वैश्विक टी20 सर्किट पर सक्रिय रहे। इस बीच उन्होंने आईपीएल में पंजाब किंग्स और द हंड्रेड में ट्रेंट रॉकेट्स के लिए महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। यह दोनों ही टीमें फाइनल तक पहुंचीं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस सीरीज में मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस की कमी खलेगी। स्टार्क टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं, जबकि कमिंस पीठ की चोट से उबर रहे हैं।

मैथ्यू शॉर्ट साइड स्ट्रेन की चोट से उबर चुके हैं। यह चोट उन्हें जुलाई में वेस्टइंडीज सीरीज से पहले जमैका में ट्रेनिंग के दौरान लगी थी। नाथन एलिस पितृत्व अवकाश के चलते इस दौरे से बाहर रहेंगे।

Advertisement

एलेक्स कैरी और आरोन हार्डी साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर खेले थे, लेकिन न्यूजीलैंड के विरुद्ध इस टी20 सीरीज में अपनी जगह नहीं बना सके।

मैथ्यू शॉर्ट साइड स्ट्रेन की चोट से उबर चुके हैं। यह चोट उन्हें जुलाई में वेस्टइंडीज सीरीज से पहले जमैका में ट्रेनिंग के दौरान लगी थी। नाथन एलिस पितृत्व अवकाश के चलते इस दौरे से बाहर रहेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मैट कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस और एडम जांपा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार