इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के हाथों विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खिताब जीतने का सुनहरा मौका गंवाने के बाद इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने माना कि मेजबान टीम को ज्यादा अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने हरा दिया। हालांकि, उन्होंने कहा कि शानदार टूर्नामेंट के बाद भी इंग्लैंड के पास गर्व करने के लिए बहुत कुछ है।

Advertisement

साइवर-ब्रंट ने 53 गेंदों पर नाबाद 58 रन बनाकर टीम को 150/4 के स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने 17.1 ओवर में आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। मेहमान टीम की तरफ से बेथ मूनी ने मैच जिताऊ 64 रन बनाए।

Advertisement

खिताबी मुकाबला गंवाने के बाद साइवर-ब्रंट ने कहा, "इस हार से बहुत निराशा हुई। अब तक हमारा टूर्नामेंट बहुत अच्छा रहा है। आज हमें एक बेहतरीन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने हराया, जिसने इतने बड़े फाइनल में अपने अनुभव का सही इस्तेमाल किया।"

इंग्लैंड की कप्तान को लगा कि टॉस ने भूमिका निभाई, लेकिन उन्होंने माना कि उनकी टीम ऐसे विकेट पर प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाने में नाकाम रही, जहां बल्लेबाजी करना आसान नहीं था।

उन्होंने कहा, "आदर्श रूप से मैं टॉस जीतना चाहती थी और हम पहले गेंदबाजी करते, लेकिन उस विकेट पर हम एक अच्छे स्कोर से पीछे रह गए। बल्ले से लय हासिल करना मुश्किल लग रहा था। मुझे लगता है कि जब दबाव होता है, तो उनके गेंदबाज सही जगह पर गेंद डालते हैं।"

साइवर-ब्रंट ने ऑस्ट्रेलिया की 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' बेथ मूनी की तारीफ करते हुए कहा, "बेथ मूनी ने शानदार खेल दिखाया, आज भी उन्होंने बेहतरीन पारी खेली।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "आदर्श रूप से मैं टॉस जीतना चाहती थी और हम पहले गेंदबाजी करते, लेकिन उस विकेट पर हम एक अच्छे स्कोर से पीछे रह गए। बल्ले से लय हासिल करना मुश्किल लग रहा था। मुझे लगता है कि जब दबाव होता है, तो उनके गेंदबाज सही जगह पर गेंद डालते हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

फाइनल हारने की निराशा के बावजूद, साइवर-ब्रंट ने पूरे टूर्नामेंट में इंग्लिश टीम की मेहनत और एकता की तारीफ करते हुए कहा, "हमारे पास गर्व करने के लिए बहुत कुछ है। हमने टूर्नामेंट से पहले बहुत मेहनत की है। पूरी टीम में जो जोश था। हमने कुछ शानदार मैच खेले। यह खिलाड़ियों का एक ऐसा ग्रुप है, जो एक-दूसरे का ख्याल रखता है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार