T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर दी गई है, लेकिन इस टीम में बाबर आजम का नाम नहीं है। बाबर के साथ ही विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फखर जमान को भी टीम से बाहर रखा गया है।

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बाबर का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा था, जहां उन्होंने चार मैचों में सिर्फ 91 रन बनाए। टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने के बाद कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी आलोचना की और व्हाइट-बॉल क्रिकेट से ब्रेक लेने की सलाह भी दी थी। हालांकि वनडे फॉर्मेट में 2025 में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। बाबर ने 2025 में 17 वनडे मैचों में 77.16 के स्ट्राइक रेट से 544 रन बनाए थे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज़ में शतक भी लगाया था। इसके बावजूद वनडे टीम से उन्हें बाहर रखना हैरान करने वाला फैसला है।

Advertisement

युवा बल्लेबाज साईम अयूब और तेज गेंदबाज नसीम शाह भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। चयनकर्ताओं ने संकेत दिया है कि वे लिमिटेड-ओवर्स सेटअप में नए संयोजन आजमाना चाहते हैं।

टीम की कमान शाहीन शाह अफरीदी के हाथों में है। वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा जताया है।

साहिबजादा फरहान को टीम में मौका मिला है। उन्होंने हालिया टी20 वर्ल्ड कप में दो शतक जड़कर शानदार प्रदर्शन किया था। विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की भी टीम में वापसी हुई है।

पाकिस्तान ने 15 सदस्यीय टीम में छह अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया है, जिससे साफ है कि चयनकर्ता भविष्य की तरफ देख रहे हैं।

Advertisement

साहिबजादा फरहान को टीम में मौका मिला है। उन्होंने हालिया टी20 वर्ल्ड कप में दो शतक जड़कर शानदार प्रदर्शन किया था। विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की भी टीम में वापसी हुई है।

Also Read: LIVE Cricket Score

बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की वनडे टीम: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा और शमील हुसैन।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार