ICC T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 का पहला सुपर-8 मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच पर भारी बारिश का खतरा है, लेकिन अगर मैच होता है, तो इसके रोमांचक होने की पूरी संभावना है। मैच होने की स्थिति में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के साथ ही न्यूजीलैंड के तीन बल्लेबाजों पर नजर रहेगी।

Advertisement

बाबर आजम टी20 विश्व कप 2026 में अब तक कोई प्रभावशाली पारी नहीं खेल सके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका रनों का सूखा समाप्त हो सकता है। दरअसल, बाबर आजम का न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है। वह दोनों देशों के बीच अब तक खेले गए टी20 मुकाबलों में शीर्ष स्कोरर हैं।

Advertisement

बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक 26 टी20 मैचों में 24 पारियों में 41.90 की औसत और 131.93 की स्ट्राइक रेट से 880 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 8 अर्धशतक निकले हैं। सर्वाधिक स्कोर नाबाद 101 है। न्यूजीलैंड के खिलाफ बाबर के पास फिर से अपनी फॉर्म हासिल करने का मौका है।

बाबर आजम के अलावा फखर जमां दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके पास न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने का अच्छा अनुभव है और उनका रिकॉर्ड भी अच्छा है। फखर ने 17 मैचों की 16 पारियों में 3 अर्धशतक की मदद से 439 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 134.25 रहा है। हालांकि, फखर इस विश्व कप में पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में कामयाब नहीं रहे हैं।

पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के तीन बल्लेबाजों से बचना होगा। लंबे समय से पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे ये तीनों खिलाड़ी विश्व कप में न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन का नियमित हिस्सा हैं।

मार्क चैपमेन ने पाकिस्तान के खिलाफ 25 मैचों की पारियों में 1 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से 663 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 161.70 है और सर्वाधिक स्कोर नाबाद 104 है।

Advertisement

चैपमेन के अलावा पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के दोनों ओपनरों से सावधान रहना होगा।

मार्क चैपमेन ने पाकिस्तान के खिलाफ 25 मैचों की पारियों में 1 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से 663 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 161.70 है और सर्वाधिक स्कोर नाबाद 104 है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके अलावा, ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिशेल का प्रदर्शन भी पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा रहा है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार