बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को लगातार दूसरे वनडे में हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार वनडे सीरीज जीती है।
ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था।
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने बिना किसी स्कोर के 3 विकेट गंवा दिए थे। 25 रन पर 4 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन नाबाद 55 और जेवियर बार्टलेट 52 ने संभाला। 42 ओवर में ऑस्ट्रेलिया जब 8 विकेट के नुकसान पर 187 के स्कोर पर थी, उस समय मैच में बारिश ने बाधा डाला। बारिश की वजह से मैच में लंबे समय तक व्यवधान रहा। ऑस्ट्रेलियाई पारी फिर से शुरू नहीं हो सकी।
इसके बाद अंपायरों ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को समाप्त करने की घोषणा की और बांग्लादेश को डीएलएस नियम के तहत 41 ओवर में 192 रन का संशोधित लक्ष्य दिया।
बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान ने 3-3 विकेट लिए। तनवीर इस्लाम ने 2 विकेट लिए।
इसके बाद अंपायरों ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को समाप्त करने की घोषणा की और बांग्लादेश को डीएलएस नियम के तहत 41 ओवर में 192 रन का संशोधित लक्ष्य दिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान रहमान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रहमान ने 7 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए थे।