Zimbabwe vs Bangladesh 3rd ODI: बांग्लादेश ने शनिवार (11 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मैच में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही विभाग में उन्नीस साबित किया।

Advertisement

मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे 48.1 ओवर में 199 रन पर सिमट गई। जिम्बाब्वे की तरफ से पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए वेस्ली मधेवेरे ने 74 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 75 रन बनाए, जबकि आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए ब्रेड इवांस ने 43 गेंदों पर 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा किसी अन्य बल्लेबाज का बल्ला नहीं चला, अन्यथा स्कोर और बेहतर हो सकता था।

बांग्लादेश की तरफ से शोरीफुल इस्लाम सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 44 रन देकर 4 विकेट लिए। तनवीर इस्लाम और तस्कीन अहमद ने 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद सैफूद्दीन को 1 विकेट मिला।

200 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों तंजीद हसन और सौम्य सरकार ने मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 27.4 ओवर में 151 रन की साझेदारी की। सौम्य सरकार 82 गेंदों पर 2 छक्के और 6 चौकों की मदद से 69 रन बनाकर आउट हुए। तंजीद हसन ने दूसरे विकेट के लिए नजमूल हुसैन शांतो के साथ 46 रन की साझेदारी की। टीम जब जीत से सिर्फ 3 रन दूर थी, उस समय तंजीद आउट हो गए।

तंजीद ने 101 गेंदों पर 3 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 94 रनों की बेहतरीन पारी खेली। बांग्लादेश ने अपना तीसरा विकेट भी 197 के स्कोर पर खो दिया। तौहिद हृदय बिना खाता खोले आउट हो गए। बांग्लादेश ने 36 ओवर में 3 विकेट पर 200 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीता। नजमूल 18 और नुरुल शून्य पर नाबाद रहे।

200 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों तंजीद हसन और सौम्य सरकार ने मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 27.4 ओवर में 151 रन की साझेदारी की। सौम्य सरकार 82 गेंदों पर 2 छक्के और 6 चौकों की मदद से 69 रन बनाकर आउट हुए। तंजीद हसन ने दूसरे विकेट के लिए नजमूल हुसैन शांतो के साथ 46 रन की साझेदारी की। टीम जब जीत से सिर्फ 3 रन दूर थी, उस समय तंजीद आउट हो गए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मैच में हार के बावजूद जिम्बाब्वे ने सीरीज 2-1 से जीता। जिम्बाब्वे ने सीरीज के पहले 2 मुकाबले जीते थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार