T20 World Cup: राशिद खान की कप्तानी में अफगानिस्तान की टीम ने इतिहास रच दिया है। अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। यह पहली बार है जब अफगानिस्तान की टीम टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है।

Advertisement

अफगानिस्तान की इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया का सफर इस टूर्नामेंट में खत्म हो गया है। ऑस्ट्रेलिया 2021 में टी20 विश्व कप की चैंपियन बनी थी। लेकिन, इस बार उसका सफर सुपर-8 में ही थम गया है।

Advertisement

बांग्लादेश के खिलाफ राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। अफगानिस्तान ने पांच विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। टीम के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। जबकि अंतिम ओवरों में राशिद खान ने 10 गेंदों में महत्वपूर्ण 19 रन बनाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। मैच के दौरान 4 बार बारिश ने खलल डाला। इसलिए बांग्लादेश की पारी में एक ओवर की कटौती की गई।

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के सामने 116 रन का लक्ष्य रखा था। लेकिन, डकवर्थ लुईस नियम के तहत ओवर घटाकर बांग्लादेश को 19 ओवर में 114 रन का नया टारगेट मिला।

जवाब में बांग्लादेश की टीम के विकेट लगातार गिरते रहे। अकेले लिटन दास ही टीम के लिए लड़ते रहे। लिटन ने 54 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर पर कोई बल्लेबाज नहीं टिक सका। बांग्लादेश की टीम 105 रन पर ही सिमट गई। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने 18वें ओवर में लगातार 2 विकेट लेकर मैच का पासा पूरी तरह पलट दिया और जीत अफगानिस्तान के नाम कर दी। कप्तान राशिद ने भी इस मुकाबले में 4 विकेट लिए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार