T20 World Cup: मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव (53) के शानदार अर्धशतक और आलराउंडर हार्दिक पांड्या की 32 रन की उपयोगी पारी की मदद से भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी 20 विश्व कप के सुपर आठ के ग्रुप 1 मुकाबले में गुरूवार को छह विकेट पर 181 रन का सम्मानजनक स्कोर बना लिया।

Advertisement

शुरुआत में जिस तरह से भारतीय ओपनर फंस रहे थे और जल्‍दी आउट हो गए थे तो लग रहा था कि भारतीय टीम की मुश्किलें बारबाडोस में बढ़ सकती हैं लेकिन हर एक बल्‍लेबाज के योगदान से भारतीय टीम यहां पर 181 रन तक पहुंचने में कामयाब हो गई है। इसमें सबसे अहम योगदान तो सूर्यकुमार का है जिन्‍होंने अर्धशतक लगाया और दूसरी ओर हार्दिक ने भी 32 रन की अहम पारी खेली। हालांकि अक्षर पटेल और ऋषभ पंत के योगदान को भी भूला नहीं जा सकता है।

Advertisement

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रहीं।

कप्तान रोहित शर्मा आठ रन बनाकर तीसरे ओवर में फज़लहक़ फारूकी का शिकार बने। विराट कोहली और ऋषभ पंत ने दूसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। पंत 11 गेंदों में चार चौकों की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए जबकि विराट नौंवें ओवर में आउट हुए। विराट ने 24 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 24 रन बनाये। शिवम दुबे ने सात गेंदों में 10 रन बनाये और अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान का तीसरा शिकार बने। राशिद ने इससे पहले पंत और विराट के महत्वपूर्ण विकेट झटके।

सूर्य और हार्दिक पांड्या ने पांचवें विकेट के लिए 60 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर भारत को अच्छे स्कोर तक की तरफ अग्रसर कर दिया। सूर्य ने लगातार दूसरा अर्धशतक बनाया। उन्होंने अमेरिका के खिलाफ पिछले मैच में भी अर्धशतक बनाया था। सूर्य ने 28 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 53 रन बनाये। उन्होंने फारूकी के ओवर में छक्का और चौका लगाकर अपना अर्द्धशतक पूरा किया। लेकिन अर्धशतक पूरा करने के बाद वह आउट हो गए।

हार्दिक ने 24 गेंदों पर 32 रन में तीन चौके और दो छक्के लगाए। रवींद्र जडेजा ने सात और अक्षर पटेल ने 12 रन बनाकर भारत को 181 रन तक पहुंचाया।

Advertisement

अफगानिस्तान की तरफ से फारूकी और राशिद ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि नवीन उल हक़ को एक विकेट मिला।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार