अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी अगले साल पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी नसीब खान ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी के बाद नबी टी20 क्रिकेट में अफगानिस्तान के लिए खेलते रहेंगे।

Advertisement

नसीब खान ने क्रिकबज को बताया, "हां, नबी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे से संन्यास ले रहे हैं और उन्होंने बोर्ड को अपनी इच्छा के बारे में पहले ही बता दिया था। उन्होंने कुछ महीने पहले ही मुझे बताया था कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे करियर खत्म करना चाहते हैं। हम उनके इस निर्णय का स्वागत करते हैं।"

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि वह अपना टी20 करियर बरकरार रखेंगे।

39 वर्षीय नबी अफगानिस्तान की वनडे टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 2009 में स्कॉटलैंड के खिलाफ अपने पहले वनडे में अर्धशतक बनाकर प्रभाव छोड़ा था। नबी ने अब तक 165 वनडे मैचों में 3,549 रन बनाए हैं और 171 विकेट भी लिए हैं।

हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में नबी ने शानदार 82 रन बनाए, जिससे उनकी टीम एक मजबूत स्कोर खड़ा कर पाई और फिर अल्लाह गज़नफर के छह विकेटों की मदद से उसे डिफेंड भी कर लिया।

39 वर्षीय नबी अफगानिस्तान की वनडे टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 2009 में स्कॉटलैंड के खिलाफ अपने पहले वनडे में अर्धशतक बनाकर प्रभाव छोड़ा था। नबी ने अब तक 165 वनडे मैचों में 3,549 रन बनाए हैं और 171 विकेट भी लिए हैं।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार