ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका को झटका लगा है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन बाएं हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण 24 सितंबर से डरबन में शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने रविवार को बताया कि डुआन जानसेन को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। वह 19 सितंबर को डरबन में टीम और अपने भाई मार्को के साथ जुड़ेंगे।
बार्टमैन सीरीज से बाहर होने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले कगिसो रबाडा भी हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। हालांकि, रबाडा के टेस्ट सीरीज में खेलने या न खेलने पर अभी फैसला नहीं हुआ है।
दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पिछले सप्ताह 16 सदस्यीय टीम का ऐलान टेंबा बावुमा की कप्तानी में किया था। इस टीम में डेविड मिलर और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक भी शामिल हैं।
गेराल्ड कोएत्जी की भी वापसी हुई है, जिन्होंने आखिरी बार वनडे विश्व कप 2023 में खेला था। वह रबाडा की जगह लेंगे। हालांकि, रबाडा की कमी पूरी करना दक्षिण अफ्रीका की टीम में किसी भी खिलाड़ी के लिए मुश्किल काम है।
दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पिछले सप्ताह 16 सदस्यीय टीम का ऐलान टेंबा बावुमा की कप्तानी में किया था। इस टीम में डेविड मिलर और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक भी शामिल हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका वनडे टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), डुआन जानसेन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, ब्योर्न फोर्टुइन, मार्को जानसेन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स।