आईपीएल 2026 में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच इकाना स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। एलएसजी ने लगातार 6 हार का क्रम तोड़ा और आरसीबी के बारिश से प्रभावित मैच में 9 रन से हराया। आरसीबी के लिए पहले बल्लेबाजी हमेशा से फायदेमंद रही है, और इस मैच में भी परिणाम टीम के पक्ष में रहा।

Advertisement

आईपीएल में अक्सर टीमें टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लेती हैं। टी20 फॉर्मेट में टीमों को चेज करना ज्यादा पसंद होता है। मैच का परिणाम भी अधिकतर बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों के पक्ष में आता है। एलएसजी के मामले में आंकड़े विपरीत हैं। एलएसजी का रिकॉर्ड पहले बल्लेबाजी करते हुए बाद में बल्लेबाजी करने की तुलना में बेहतर है।

Advertisement

एलएसजी के लिए 2022 पहला सीजन था। उस समय से अब तक एलएसजी ने कुल 68 मैच खेले हैं। इसमें 38 मैचों में एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी की है जिसमें 21 में जीत और 16 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच का परिणाम नहीं निकला। जीत का प्रतिशत 56.75 है। वहीं , 30 मैचों में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी को 12 मैचों में जीत और 18 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जीत का प्रतिशत 40.0 है। ऐसे में एलएसजी के लिए पहले बल्लेबाजी करना हमेशा से लाभकारी रहा है।

आईपीएल में अक्सर टीमें टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लेती हैं। टी20 फॉर्मेट में टीमों को चेज करना ज्यादा पसंद होता है। मैच का परिणाम भी अधिकतर बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों के पक्ष में आता है। एलएसजी के मामले में आंकड़े विपरीत हैं। एलएसजी का रिकॉर्ड पहले बल्लेबाजी करते हुए बाद में बल्लेबाजी करने की तुलना में बेहतर है।

Also Read: LIVE Cricket Score

एलएसजी के लिए आईपीएल 2026 बेहद निराशाजनक रहा है। टीम 10 मैचों में सिर्फ 3 मैचों में जीत हासिल कर सकी है, जबकि 7 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना न के बराबर है। सीजन के बाकी 4 मैचों में दमदार प्रदर्शन कर टीम अगले सीजन के लिए अपना आत्मविश्वास बढ़ा सकती है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार