पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ बिग बैश लीग (बीबीएल) के 16वें सीजन में एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलते नजर आएंगे। हारिस रऊफ ने मेलबर्न स्टार्स के साथ पांच सीजन बिताए, जिसके बाद अब स्ट्राइकर्स ने उन्हें आगामी सीजन के लिए अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
इसी के साथ रऊफ इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन की तरह उन विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जो पूरे टूर्नामेंट के दौरान उपलब्ध रहेंगे।
रऊफ का बिग बैश में रिकॉर्ड शानदार रहा है; मेलबर्न स्टार्स के साथ खेलते हुए उन्होंने 56 विकेट चटकाए थे। इस दौरान होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ 27 रन देकर 5 विकेट चटकाए।
रऊफ ने बिग बैश में एक नया अध्याय शुरू करने को लेकर खुशी जताते हुए कहा, "मैं एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ शुरुआत करने के लिए बहुत उत्सुक हूं। एडिलेड ओवल दुनिया के बेहतरीन क्रिकेट मैदानों में से एक है और मुझे वहां खेलना हमेशा पसंद रहा है। स्ट्राइकर्स के पास बेन स्टोक्स, मैट शॉर्ट और मार्क चैपमैन जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ियों से सजी एक मजबूत टीम है, इसलिए मैं उनके साथ खेलने के मौके को लेकर बहुत उत्साहित हूं।"
हारिस रऊफ ने 9वें सीजन से बीबीएल सफर की शुरुआत की थी, जब साउथ अफ्रीकी दिग्गज डेल स्टेन के चोटिल होने के कारण उन्हें टीम में आने का मौका मिला। रऊफ ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और उस सीजन में 20 विकेट लिए। इस दौरान सिडनी थंडर के खिलाफ हैट्रिक भी शामिल रही। इसके बाद बीबीएल 14 में भी उन्होंने 18 विकेट लिए और टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर 'गोल्डन आर्म' अवार्ड जीता।
रऊफ ने बिग बैश में एक नया अध्याय शुरू करने को लेकर खुशी जताते हुए कहा, "मैं एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ शुरुआत करने के लिए बहुत उत्सुक हूं। एडिलेड ओवल दुनिया के बेहतरीन क्रिकेट मैदानों में से एक है और मुझे वहां खेलना हमेशा पसंद रहा है। स्ट्राइकर्स के पास बेन स्टोक्स, मैट शॉर्ट और मार्क चैपमैन जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ियों से सजी एक मजबूत टीम है, इसलिए मैं उनके साथ खेलने के मौके को लेकर बहुत उत्साहित हूं।"
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS