Pakistan Cricket Final:  भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को 19 रन से जीत दर्ज करते हुए 'एशियन गेम्स 2026' का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 61 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया के लिए जीत की नींव रखी। पिता राजकुमार शर्मा टीम इंडिया के प्रदर्शन से काफी खुश हैं।

Advertisement

अभिषेक शर्मा के पिता राजकुमार शर्मा ने ऐतिहासिक जीत के बाद पत्रकारों से कहा, "मैं गोल्ड मेडल जीतने पर हिंदुस्तान वासियों को मुबारकबाद देता हूं। बीसीसीआई ने शानदार टीम भेजी। खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान से मैच जीता।"

खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए। अभिषेक शर्मा के अलावा, तिलक वर्मा (नाबाद 51) ने अर्धशतक लगाया। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी।

राजकुमार शर्मा ने कहा, "फाइनल मैच बहुत ऐतिहासिक होता है, जिसे पूरी दुनिया देख रही थी। भारत-पाकिस्तान का मैच देखने के लिए पूरी दुनिया बेताब रहती है। बहुत खुशी का दिन है कि एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीता है। ये इतिहास में लिखा जाएगा। हमारी महिला टीम ने भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। मैं एशियन गेम्स खेलने पहुंचे सभी भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देता हूं; जिन्होंने इन खेलों में हिस्सा लिया और मेडल जीता, वो सभी बधाई के पात्र हैं।"

जापान की विकेट काफी मुश्किल थी। यहां पर रन बनाना कठिन था। खिलाड़ियों का पिच को समझकर खेलना और ऐसी पिच पर रन करना वाकई मुश्किल है। इस पिच पर 200 रन बनाना आसान नहीं था। सभी खिलाड़ियों को बधाई है। सभी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी प्रतिभाशाली हैं। मैं उन्हें बधाई देता हूं। बीसीसीआई को बहुत मुबारकबाद।

राजकुमार शर्मा ने कहा, "फाइनल मैच बहुत ऐतिहासिक होता है, जिसे पूरी दुनिया देख रही थी। भारत-पाकिस्तान का मैच देखने के लिए पूरी दुनिया बेताब रहती है। बहुत खुशी का दिन है कि एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीता है। ये इतिहास में लिखा जाएगा। हमारी महिला टीम ने भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। मैं एशियन गेम्स खेलने पहुंचे सभी भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देता हूं; जिन्होंने इन खेलों में हिस्सा लिया और मेडल जीता, वो सभी बधाई के पात्र हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार