आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी ने एक बार फिर मांग की है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए आईसीसी द्वारा अलग से निर्धारित विंडो नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि टूर्नामेंट को मौजूदा समय-सारिणी से हटाकर या तो जनवरी से शुरू किया जाए या फिर अक्टूबर से अप्रैल तक चलने वाली विंडो में आयोजित किया जाए।

ललित मोदी का कहना है कि आईपीएल एक घरेलू टूर्नामेंट है, इसलिए बीसीसीआई इसका कैलेंडर खुद तय कर सकता है। साथ ही, वे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की उपलब्धता के साथ तालमेल भी बैठा सकते हैं।

इस बात पर जोर देते हुए कि यह लीग अपने आप में बहुत बड़ी है और इसे लगातार सस्टेनेबल (टिकाऊ) विकास की जरूरत है, ललित मोदी ने कहा कि टूर्नामेंट को किसी विंडो की जरूरत नहीं है और यह अपनी खुद की विंडो बनाने में पूरी तरह सक्षम है। ऐसा लगता है कि आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर को लेकर एक बुनियादी गलतफहमी है। कई क्रिकेट पत्रकार और क्रिकेट प्रशासक मुझसे संपर्क कर रहे हैं—कुछ डरे हुए हैं तो कुछ मुझे वैल्यू चेन पर ज्ञान दे रहे हैं। मुझे लगा कि अपने विचार स्पष्ट रूप से रख देना ही बेहतर होगा। आईपीएल को आईसीसी से किसी विंडो की जरूरत नहीं है।"

आईपीएल के संस्थापक ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "आईपीएल एक घरेलू टूर्नामेंट है, जिसका मालिकाना हक बीसीसीआई के पास है और वही इसे संचालित करता है। बीसीसीआई तय कर सकता है कि इसे कब आयोजित करना है। बेशक, अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं और खिलाड़ियों की उपलब्धता का प्रबंधन करना जरूरी है, लेकिन यह कैलेंडर के किसी खास हिस्से में जगह पाने के लिए अनुमति मांगने से बिल्कुल अलग बात है।"

उन्होंने कहा कि अब यह टूर्नामेंट ऐसा नहीं है जो अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहा हो, बल्कि यह भारतीय क्रिकेट और विदेशी खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा कमर्शियल (व्यावसायिक) प्लेटफॉर्म बन चुका है।

ललित मोदी ने कहा, "सबसे अहम बात यह है कि आईपीएल अब ऐसा टूर्नामेंट नहीं है जो विश्व क्रिकेट में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा हो। विश्व क्रिकेट को उस मुकाम को स्वीकार करना चाहिए, जिसे आईपीएल पहले ही हासिल कर चुका है। मैं इसे बाकी लोगों से बेहतर जानता हूं। मैंने आईपीएल की शुरुआत तब की थी, जब कई लोगों को लगता था कि यह कभी सफल नहीं होगा। साल 2008 में भारत के फिल्म, टेलीविजन और मनोरंजन उद्योगों को लगा था कि वे आईपीएल को टक्कर दे सकते हैं, लेकिन उन्हें बहुत जल्दी समझ आ गया कि जब आईपीएल पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है, तो क्या होता है। फिल्मों की रिलीज टाल दी गईं, प्राइम-टाइम टेलीविजन कार्यक्रम प्रभावित हुए और मनोरंजन के शेड्यूल को फिर से बदलना पड़ा। आईपीएल ने बॉलीवुड से कोई समय (विंडो) नहीं मांगा, बल्कि बॉलीवुड ने खुद को आईपीएल के हिसाब से ढाल लिया।"

उन्होंने इस टूर्नामेंट की तुलना फुटबॉल की प्रीमियर लीग से करते हुए कहा कि क्रिकेट में भी इसका महत्व उतना ही है। ललित मोदी ने कहा, "अब सोचिए कि आईपीएल अपना सबसे सही कैलेंडर खुद चुनता है। हो सकता है कि बाकी लोग इसके मुकाबले अपना कोई कार्यक्रम रखें। वे ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन व्यावसायिक हकीकत एक बहुत ही सख्त अंपायर की तरह होती है। दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटर जानते हैं कि आर्थिक मौके कहां हैं। कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट उनकी सालाना क्रिकेट कमाई का एक बड़ा हिस्सा हो सकता है। यह आर्थिक आकर्षण कहीं जाने वाला नहीं है। आईपीएल क्रिकेट के लिए वही बन गया है जो फुटबॉल के लिए इंग्लिश प्रीमियर लीग है। एक ऐसा वैश्विक खेल और व्यावसायिक पावरहाउस, जिसमें पूरे इकोसिस्टम को बदलने की क्षमता है और ईपीएल की तरह ही इसकी ताकत इसके प्रोडक्ट, क्लबों, समर्थकों, टैलेंट और कमर्शियल मॉडल से आती है न कि दूसरी प्रतियोगिताओं से अपना कैलेंडर खाली करने के लिए कहने से।"

2010 के दशक की शुरुआत में चैंपियंस लीग टी20 (जो अब बंद हो चुकी है) सबसे आकर्षक फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट्स में से एक थी। समय-समय पर इसे फिर से शुरू करने की मांग उठती रही है। इसमें दुनियाभर की टॉप लीग टीमें एक वैश्विक क्लब टूर्नामेंट में हिस्सा लेती थीं, ठीक वैसे ही जैसे फुटबॉल में यूरोपियन चैंपियंस लीग होती है, हालांकि मोदी इसे फिर से शुरू करने के पक्ष में नहीं थे।

उन्होंने कहा, "मैं चैंपियंस लीग टी20 को फिर से शुरू करने का समर्थन क्यों नहीं करता? मैं खुद इसके शुरुआती कॉन्सेप्ट को बनाने में शामिल था। अपने समय में यह व्यावसायिक रूप से सही था, लेकिन अब दुनिया बदल चुकी है। आज, आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिक कई अंतरराष्ट्रीय टी20 लीगों में भी फैल चुके हैं। जब एक ही मालिक की टीमें आपस में खेलती हैं, तो इससे गवर्नेंस (प्रबंधन) और 'हितों के टकराव' (कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट) जैसे सवाल खड़े होते हैं।"

ललित मोदी ने कहा, "सबसे बड़ी बात यह है कि एक और टूर्नामेंट क्यों बनाया जाए, जो उन्हीं खिलाड़ियों, ब्रॉडकास्टर्स और स्पॉन्सर्स के लिए मुकाबला करे, जबकि क्रिकेट का कैलेंडर पहले से ही काफी व्यस्त है? हमें किसी और प्रतियोगिता की जरूरत नहीं है। हमें उस प्रतियोगिता को और मजबूत करने की जरूरत है जो पहले से ही सफल है।"

62 वर्षीय ललित मोदी ने यह भी सुझाव दिया कि आईपीएल को मौजूदा (गर्मी वाले) समय से हटाकर किसी और समय (पहले) आयोजित किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे इसका विकास और अधिक टिकाऊ तरीके से होता रहेगा। मेरा सुझाव है कि आईपीएल को अप्रैल-मई की भीषण गर्मी से हटाने के विकल्प पर गंभीरता से विचार किया जाए।

उन्होंने कहा कि इसके लिए दो रास्ते हो सकते हैं। या तो टूर्नामेंट जनवरी में शुरू हो या फिर अक्टूबर से अप्रैल के बीच एक सुनियोजित कैलेंडर तैयार किया जाए। इसका मकसद व्यावसायिक रूप से टिकाऊ विस्तार, खेल के लिए बेहतर स्थितियां, प्रसारण (ब्रॉडकास्टिंग) के अधिक मूल्यवान अवसर और भारतीय क्रिकेट के लिए एक मजबूत दीर्घकालिक आर्थिक आधार तैयार करना होना चाहिए। बीसीसीआई के पास संसाधन हैं, दर्शक हैं और व्यावसायिक ताकत भी है। बस उन्हें इन सबका इस्तेमाल करने के लिए आत्मविश्वास की जरूरत है।"

ललित मोदी ने कहा, "आईसीसी और अन्य क्रिकेट बोर्ड को आर्थिक वास्तविकता को समझना चाहिए और इसके अनुरूप रचनात्मक तरीके से काम करना चाहिए। यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि आईपीएल हमेशा के लिए एक पुराने वैश्विक कैलेंडर का खर्च उठाता रहे।" उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर अंततः आयोजकों को ही नुकसान उठाना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए दो रास्ते हो सकते हैं। या तो टूर्नामेंट जनवरी में शुरू हो या फिर अक्टूबर से अप्रैल के बीच एक सुनियोजित कैलेंडर तैयार किया जाए। इसका मकसद व्यावसायिक रूप से टिकाऊ विस्तार, खेल के लिए बेहतर स्थितियां, प्रसारण (ब्रॉडकास्टिंग) के अधिक मूल्यवान अवसर और भारतीय क्रिकेट के लिए एक मजबूत दीर्घकालिक आर्थिक आधार तैयार करना होना चाहिए। बीसीसीआई के पास संसाधन हैं, दर्शक हैं और व्यावसायिक ताकत भी है। बस उन्हें इन सबका इस्तेमाल करने के लिए आत्मविश्वास की जरूरत है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार