जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने सलामी बल्लेबाज बेन करन की शतकीय पारी की बदौलत 247 रन बनाए हैं।

Advertisement

जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट और बेन करन पारी की शुरुआत करने उतरे थे। टीम को पहला झटका शून्य पर लगा, जब बेनेट बिना खाता खोले तस्कीन अहमद की गेंद पर बोल्ड हो गए। इनोसेंट काइया के रूप में दूसरा विकेट 8 और क्रेग इरविन के रूप में टीम को तीसरा झटका 32 के स्कोर पर लगा। काइया 4 और इरविन 9 रन बनाकर आउट हो गए। चौथे विकेट के लिए वेस्ले माधेवेरे (15) के साथ करन ने 34 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 66 तक पहुंचाया।

Advertisement

66 के स्कोर पर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी जिम्बाब्वे को करन ने अनुभवी सिकंदर रजा के साथ मिलकर संभाला और पांचवें विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 134 तक पहुंचाया। रजा 53 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हुए। छठा विकेट भी 148 के स्कोर पर गिर गया, जब माडाने 4 रन बनाकर आउट हुए।

जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट और बेन करन पारी की शुरुआत करने उतरे थे। टीम को पहला झटका शून्य पर लगा, जब बेनेट बिना खाता खोले तस्कीन अहमद की गेंद पर बोल्ड हो गए। इनोसेंट काइया के रूप में दूसरा विकेट 8 और क्रेग इरविन के रूप में टीम को तीसरा झटका 32 के स्कोर पर लगा। काइया 4 और इरविन 9 रन बनाकर आउट हो गए। चौथे विकेट के लिए वेस्ले माधेवेरे (15) के साथ करन ने 34 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 66 तक पहुंचाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

पारी की शुरुआत करने आए बेन करन, अंत तक नाबाद रहे और 135 गेंदों पर 9 चौके लगाते हुए 111 रन बनाकर लौटे। इवांस ने विस्फोटक अर्धशतक लगाया। वह 38 गेंदों पर 2 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 58 रन बनाकर नाबाद रहे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार