इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हाल में संपन्न 3 टेस्ट मैचों की सीरीज इंग्लैंड की हार के साथ समाप्त हुई। इंग्लैंड ने इस घरेलू सीरीज में 2 टेस्ट गंवाए, जबकि 1 टेस्ट में जीत हासिल की। इंग्लैंड की हार से ज्यादा तीसरे टेस्ट के बाद संन्यास की घोषणा करने वाले बेन स्टोक्स की चर्चा रही।
पिछले करीब डेढ़ दशक में इंग्लैंड के लिए तीनों ही फॉर्मेट में सबसे अहम खिलाड़ी बनकर उभरे स्टोक्स का अचानक संन्यास लेना इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सदस्यों, पूर्व क्रिकेटरों और दुनियाभर के क्रिकेट फैंस के लिए हैरानी भरा था।
स्टोक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा की है और अपने करियर और टीम से जुड़े दिल छू लेना वाले भाव साझा किए हैं। स्टोक्स की पोस्ट को इंग्लैंड क्रिकेट ने भी अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर साझा किया है।
दिग्गज ऑलराउंडर ने अपनी पोस्ट में लिखा, "ये 15 साल बहुत मजेदार रहे हैं। इसमें सबसे ऊंचे से लेकर सबसे निचले स्तर तक (मैदान पर और मैदान के बाहर) का अनुभव सब कुछ शामिल रहा। मेरा समय खत्म हो गया था, और मेरे अलावा कोई और यह फैसला नहीं ले सकता था।"
स्टोक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा की है और अपने करियर और टीम से जुड़े दिल छू लेना वाले भाव साझा किए हैं। स्टोक्स की पोस्ट को इंग्लैंड क्रिकेट ने भी अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर साझा किया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
स्टोक्स ने अंत में लिखा, "मैं एक फैन बनने और टीम को सपोर्ट करने के लिए उत्सुक हूं। परिवार, दोस्त, साथी खिलाड़ियों, फैन्स, मैं आप सभी से प्यार करता हूं।"