New Zealand: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। खास तौर पर टेस्ट क्रिकेट में उनके बल्ले से काफी समय से कोई बड़ी पारी नहीं आई है। पर्थ टेस्ट में रोहित की गैरमौजूदगी में उन पर भारतीय बल्लेबाजी को मजबूत रखने की और अधिक जिम्मेदारी होगी।

Advertisement

इन तमाम सस्पेंस के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि खराब फॉर्म से गुजरने के बावजूद विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में रन बनाने के लिए बेताब होंगे और उन्हें पूरा भरोसा है कि वह इसमें सफल होंगे।

Advertisement

इस साल अपने छह टेस्ट मैचों में विराट कोहली का औसत सिर्फ 22.72 है, जो ऑस्ट्रेलिया (औसत-54.08) और कुल टेस्ट (औसत-47.83) करियर में उनके औसत से काफी कम है। इस महीने की शुरुआत में घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की 3-0 से सीरीज हार में सिर्फ 91 रन बनाने के बाद वह अपने पांचवें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आए हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि वह दबाव में हैं लेकिन, हर किसी को उम्मीद है कि विराट का बल्ला ऑस्ट्रेलिया में खूब चलेगा।

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, "न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली रन नहीं बना पाए थे, यानी वह रनों का भूखा होगा। पिछली बार एडिलेड टेस्ट में जब दूसरी पारी में पूरी भारतीय टीम 36 रन पर आउट हो गई थी, जहां तक मुझे याद है कोहली ने रन आउट होने से पहले पहली पारी में 70 से ज्यादा रन बनाए थे।

"इसके अलावा एडिलेड में तो उसने हमेशा रन बनाए हैं। पर्थ में 2018-19 में उसने बेहतरीन टेस्ट शतक जड़ा था जो उसके सबसे शानदार टेस्ट शतकों में से एक है। इन पारियों से उसका आत्मविश्वास और अधिक बढ़ेगा। शुरुआत में किस्मत का साथ चाहिए और अगर उसे अच्छी शुरुआत मिल गई तो वह बड़ी पारियां खेलेगा।"

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, "न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली रन नहीं बना पाए थे, यानी वह रनों का भूखा होगा। पिछली बार एडिलेड टेस्ट में जब दूसरी पारी में पूरी भारतीय टीम 36 रन पर आउट हो गई थी, जहां तक मुझे याद है कोहली ने रन आउट होने से पहले पहली पारी में 70 से ज्यादा रन बनाए थे।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार