ईडन गार्डन्स में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में एक ऐसा पल आया जिसने सबका ध्यान खींच लिया। कगिसो रबाडा की तेज गेंद टिम सेफर्ट के स्टंप्स पर लगी और गिल्लियां हवा में उड़ गईं। हैरानी की बात ये रही कि एक बेल लगभग बाउंड्री लाइन के पास जा गिरी। हालांकि तब तक न्यूजीलैंड मैच पर पूरी पकड़ बना चुका था।

Advertisement

बुधवार (4 मार्च) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। टिम सेफर्ट और फिन एलन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 55 गेंदों में 117 रन जोड़ दिए और साउथ अफ्रीका को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। सेफर्ट ने अपनी पारी में 33 गेंदों पर 58 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। लेकिन उनकी पारी का अंत एक बेहद दिलचस्प अंदाज़ में हुआ।

Advertisement

दरअसल, पारी का 10वां ओवर चल रहा था और गेंदबाजी पर थे कगिसो रबाडा। ओवर की पहली ही गेंद लेंथ पर थी, जो पिच पर पड़कर अंदर की ओर तेजी से आई। सेफर्ट पुल शॉट के लिए तैयार थे, लेकिन गेंद उम्मीद से नीची रही और सीधे स्टंप्स से जा टकराई। जैसे ही गेंद स्टंप्स पर लगी, एक गिल्ली इतनी जोर से उड़ी कि डीप फाइन लेग की दिशा में लगभग बाउंड्री रोप के पास जाकर गिरी। यह नजारा देख स्टेडियम में बैठे दर्शक भी दंग रह गए। 

VIDEO:

हालांकि रबाडा को विकेट जरूर मिला, लेकिन तब तक न्यूजीलैंड मुकाबले में काफी आगे निकल चुका था। फिन एलन ने अंत तक क्रीज संभाले रखी और 33 गेंदों में नाबाद 100 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे, जिसके चलते न्यूजीलैंड ने महज 12.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर फाइनल में जगह पक्की कर ली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए थे। मार्को यानसेन ने 30 गेंदों पर नाबाद 55 रन की अहम पारी खेली, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस (34) और ट्रिस्टन स्टब्स (29) ने भी योगदान दिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार