RCB VS PBKS: पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ वर्षा प्रभावित आईपीएल मुकाबले में शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद कहा कि बारिश और विकेट को जांचने के उद्देश्य से उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और चूंकि ओवर भी कम हैं इसलिए बाद में बल्लेबाजी करना अधिक उचित होगा। श्रेयस ने कहा मैक्सवेल की जगह आज स्टॉयनिस खेल रहे हैं जबकि हरप्रीत बराड़ भी टीम में शामिल हैं।

यह 14-14 ओवर का मैच होगा। पावरप्ले चार ओवर का होगा, तीन गेंदबाज अधिकतम चार ओवर और और एक गेंदबाज अधिकतम दो ओवर की गेंदबाजी कर पाएंगे। एक पारी की समय सीमा 60 मिनट की होगी और दोनों ही पारियों में स्ट्रैटेजिक टाइम आउट नहीं होगा।

बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि उनकी टीम में कोई बदलाव नहीं है लेकिन वह इम्पैक्ट प्लेयर को लेकर कन्फ्यूज हैं।

टीमें :

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फिल सॉल्ट, विराट कोहली, सुयश शर्मा, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जॉश हेजलवुड, यश दयाल

इम्पैक्ट सब : देवदत्त पड़िक्कल, मनोज भंडागे, रसिख डार, जेकब बेथेल, स्वप्निल सिंह

पंजाब किंग्स : प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, जॉश इंगलिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, मार्कस स्टॉयनिस, मार्को यानसन, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट सब : देवदत्त पड़िक्कल, मनोज भंडागे, रसिख डार, जेकब बेथेल, स्वप्निल सिंह

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार