RCB Victory Celebrations: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ के मामले में भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल 2025 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के सदस्य विराट कोहली के खिलाफ कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Advertisement

यह शिकायत वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एच.एम. वेंकटेश ने दर्ज कराई है।

Advertisement

जवाब में पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि शिकायत पर पहले से दर्ज मामले के तहत विचार किया जाएगा और चल रही जांच के दौरान इसकी जांच की जाएगी।

गुरूवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। स्टेडियम के अंदर समारोह चल रहा था लेकिन स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गयी और 33 अन्य घायल हो गए।

इस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने शुक्रवार को फ्रेंचाइजी के मार्केटिंग हेड सहित चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया।

गुरूवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। स्टेडियम के अंदर समारोह चल रहा था लेकिन स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गयी और 33 अन्य घायल हो गए।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार