भारत के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले को 4 विकेट से जीतने के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने अपने खिलाड़ियों की सराहना की है। कप्तान जैकब बेथेल की बल्लेबाजी से काफी प्रभावित नजर आए, जिन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया।
मैनचेस्टर में बादलों से घिरे आसमान के नीचे तेज हवाओं के बीच पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 190 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया।
जीत के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, "मैं बेहद खुश हूं। मैदान पर खिलाड़ियों ने शानदार फील्डिंग की। हमने पहले ही बात की थी कि बाउंड्री के पास खड़े रहने के बजाय आगे आकर खेलेंगे और बल्लेबाजों को दो रन लेने से रोकेंगे। आंकड़ों के हिसाब से भी हमने यह काम अच्छी तरह किया। हमने 11 बार दो रन लिए और उन्होंने (भारत) पांच बार ऐसा किया। इससे हम काफी संतुष्ट थे।"
उन्होंने कहा, "हमें पता था कि हवा और मैदान के आयामों को देखते हुए इस लक्ष्य का पीछा किया जा सकता है। हमारी योजना पावरप्ले में तेज शुरुआत करने की थी। शुरुआती कुछ ओवरों में ऐसा नहीं हो सका, लेकिन पावरप्ले खत्म होने तक हम अपनी स्थिति से संतुष्ट थे। बेथेल ने बल्लेबाजी की, वह शानदार थी।"
जीत के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, "मैं बेहद खुश हूं। मैदान पर खिलाड़ियों ने शानदार फील्डिंग की। हमने पहले ही बात की थी कि बाउंड्री के पास खड़े रहने के बजाय आगे आकर खेलेंगे और बल्लेबाजों को दो रन लेने से रोकेंगे। आंकड़ों के हिसाब से भी हमने यह काम अच्छी तरह किया। हमने 11 बार दो रन लिए और उन्होंने (भारत) पांच बार ऐसा किया। इससे हम काफी संतुष्ट थे।"
Also Read: LIVE Cricket Score
इस मुकाबले में जैकब बेथेल ने 46 गेंदों में 5 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 76 रन की नाबाद पारी खेली। कप्तान ने इस 22 वर्षीय खिलाड़ी की तारीफ में कहा, "बेथेल का मैदान पर होना हमारे लिए शानदार है। जब हम फील्ड पर होते हैं तो वह टीम का हौसला बहुत अच्छे से बढ़ाते हैं और मुझे भी बहुत मदद करते हैं। वह अपनी उम्र के हिसाब से बहुत समझदार हैं; उनका करियर बहुत लंबा होने वाला है।"