Australia XI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मेजबान टीम ने एडिलेड में हुए पिंक बॉल टेस्ट मैच में शानदार वापसी करते हुए सीरीज को बराबर कर दिया है। अब पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला शनिवार से गाबा में शुरू होगा। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने पुष्टि की है कि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट से उबरकर भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में वापसी करेंगे।

Advertisement

हेजलवुड साइड इंजरी की वजह से पिछले मैच से बाहर थे, जहां ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में भारत को 10 विकेट से हराकर 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया था।

Advertisement

कमिंस ने बताया कि गाबा में हेजलवुड की वापसी के लिए स्कॉट बोलैंड को टीम से बाहर किया गया है। कमिंस ने शुक्रवार को ब्रिस्बेन में पत्रकारों से कहा, "जोश फिट हैं और उनकी तैयारी बहुत अच्छी रही है। उन्होंने कल अच्छी गेंदबाजी की और इससे पहले एडिलेड में भी प्रैक्टिस की थी। मेडिकल टीम और जोश खुद इस बात को लेकर आश्वस्त हैं।"

हेजलवुड के आने के अलावा टीम में कोई और बदलाव नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि भारत के बैटिंग लीजेंड सुनील गावस्कर ने सीरीज शुरू होने से पहले कहा था कि जोश हेजलवुड इस श्रृंखला में सबसे प्रभावशाली गेंदबाज होंगे। हेजलवुड ने एडिलेड से बाहर होने से पहले पर्थ टेस्ट मैच में भी बढ़िया बॉलिंग की थी। दूसरे टेस्ट में उनकी जगह पर स्कॉट बोलैंड को लिया गया था।

कमिंस ने कहा कि बोलैंड को बाहर करना मुश्किल फैसला था, क्योंकि वह एडिलेड में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा, "यह कठिन है। स्कॉट ने एडिलेड में शानदार गेंदबाजी की थी। वह पिछले 18 महीनों में कई बार टीम से बाहर रहे हैं, लेकिन जब भी खेले हैं, उन्होंने बेहतरीन किया है। हालांकि सीरीज में अभी कई मौके बाकी हैं, और मुझे उम्मीद है कि उन्हें आगे खेलने का मौका जरूर मिलेगा।"

गाबा का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है, क्योंकि दोनों टीमें अगले साल लॉर्ड्स में होने वाले आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं।

Advertisement

कमिंस ने कहा कि बोलैंड को बाहर करना मुश्किल फैसला था, क्योंकि वह एडिलेड में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा, "यह कठिन है। स्कॉट ने एडिलेड में शानदार गेंदबाजी की थी। वह पिछले 18 महीनों में कई बार टीम से बाहर रहे हैं, लेकिन जब भी खेले हैं, उन्होंने बेहतरीन किया है। हालांकि सीरीज में अभी कई मौके बाकी हैं, और मुझे उम्मीद है कि उन्हें आगे खेलने का मौका जरूर मिलेगा।"

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार