इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने कहा है कि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार उनके लिए प्लेयर ऑफ द सीजन हैं।

Advertisement

आईपीएल के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में वेंकटेश अय्यर ने कहा, "आरसीबी टीम में प्लेयर ऑफ द सीजन के लिए मेरा वोट भुवनेश्वर कुमार को जाता है। वह हमें दिखाते हैं कि विंटेज हमेशा खास होता है। वह चीजों को साधारण लेकिन असरदार रखते हैं। उन्हें उनके पूरे फ्लो में देखकर बहुत अच्छा लगा।"

Advertisement

बता दें कि भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में 16 मैचों में 28 विकेट लिए और टीम की लगातार दूसरी सफलता में अहम भूमिका निभाई।

वेंकटेश अय्यर ने आगे कहा, "यह जीत मेरे लिए हमेशा खास यादें रहेंगी। मैंने पहले भी कुछ फाइनल खेले हैं, लेकिन यह बिल्कुल अलग लगा। ऐसा लगा जैसे पूरा देश हमारे साथ खेल रहा हो। मैंने सोशल मीडिया पर लोगों को हमारे लिए प्रार्थना करते, आरसीबी के लिए आरती करते और क्या-क्या करते देखा।"

आरसीबी के प्रदर्शन पर अय्यर ने कहा, "यह कोई हैरानी की बात नहीं होनी चाहिए कि हम फाइनल में पहुंच गए या हम जीत गए क्योंकि जिस तरह से हमने अपना क्रिकेट खेला, जिस तरह से हमने यह सीजन खेला, मुझे लगता है कि हम जीतने के हकदार थे। मैं गुजरात टाइटंस को भी उनके शानदार कैंपेन के लिए बधाई देता हूं।"

वेंकटेश अय्यर ने आगे कहा, "यह जीत मेरे लिए हमेशा खास यादें रहेंगी। मैंने पहले भी कुछ फाइनल खेले हैं, लेकिन यह बिल्कुल अलग लगा। ऐसा लगा जैसे पूरा देश हमारे साथ खेल रहा हो। मैंने सोशल मीडिया पर लोगों को हमारे लिए प्रार्थना करते, आरसीबी के लिए आरती करते और क्या-क्या करते देखा।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

फाइनल में आरसीबी के लिए 16 गेंदों पर 32 रन बनाने वाले वेंकटेश अय्यर ने कप्तान रजत पाटीदार की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक बल्लेबाज और कप्तान के तौर पर इस सीजन में वह शानदार रहे हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार