भारतीय क्रिकेट टीम को शुक्रवार को ऑकलैंड में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में टीम इंडिया तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के बिना उतरी थी।

चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार का सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन रहा था। इस वजह से चौथे टी20 में उनकी जगह मयंक यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया।

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भुवनेश्वर की वापसी पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि उनकी वापसी फैंस और मैनेजमेंट के स्टैंडर्ड के हिसाब से नहीं रही है।

चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर साझा एक वीडियो में कहा, "इंजरी की वजह से प्रसिद्ध कृष्णा को वनडे टीम में नहीं चुना गया। भुवी को वनडे टीम में नहीं चुना गया है। उन्होंने शुरुआती तीन टी20 मैचों में इतने रन दिए हैं कि उनकी वापसी पर सवाल उठ रहे हैं। चौथे टी20 में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने ने उनकी वापसी पर उठ रहे सवाल को और गहरा दिया है। भुवी की वापसी वैसी नहीं रही है जैसी इंडियन फैंस उम्मीद कर रहे थे।"

हालांकि, चौथे टी20 मैच में भी भारतीय गेंदबाजी निराशाजनक रही। भारतीय टीम ने 259 रन लुटाए। 260 का लक्ष्य हासिल करने उतरी टीम इंडिया 172 रन बना सकी और 87 रन से मैच हार गई।

भुवनेश्वर कुमार की अगर पांचवें टी20 में वापसी नहीं होती है, तो उनके अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर पर सवाल उठेगा।

हालांकि, चौथे टी20 मैच में भी भारतीय गेंदबाजी निराशाजनक रही। भारतीय टीम ने 259 रन लुटाए। 260 का लक्ष्य हासिल करने उतरी टीम इंडिया 172 रन बना सकी और 87 रन से मैच हार गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार