न्यूजीलैंड ने भारत को चौथे टी20 मुकाबले में 87 रनों से हराया। न्यूजीलैंड की इस जीत के नायक जैकब डफी रहे, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में 23 रन देकर 4 विकेट निकाले।

जैकब डफी न्यूजीलैंड की ओर से भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग स्पेल डालने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले, यह रिकॉर्ड ट्रेंट बोल्ट के नाम था, जिन्होंने 2017 में 4 ओवर के स्पेल में 34 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। डफी ने संजू सैमसन, ईशान किशन, नमन धीर और अर्शदीप सिंह को पवेलियन भेजा। यह टी20 में रनों के लिहाज से टीम इंडिया की दूसरी सबसे बड़ी हार है।

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 259 रन लगाए। टीम की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 107 रनों की धमाकेदार पारी खेली। वहीं, माइकल ब्रेसवेल ने महज 25 गेंदों का सामना करते हुए 65 रन बनाए। फिन एलन ने 31 और डेरिल मिचेल ने 24 रनों का योगदान दिया।

भारतीय टीम 260 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 172 रन ही बना सकी। टीम की ओर से तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 35 रन बनाए, जबकि नमन धीर ने 28 रनों का योगदान दिया। हालांकि, इन दोनों के अलावा, बाकी भातरीय बल्लेबाज तेजी से रन बटोरने के प्रयास में अपने विकेट गंवाते चलते गए। अभिषेक शर्मा अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 15 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए, तो श्रेयस अय्यर ने 22 रन बनाए।

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 259 रन लगाए। टीम की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 107 रनों की धमाकेदार पारी खेली। वहीं, माइकल ब्रेसवेल ने महज 25 गेंदों का सामना करते हुए 65 रन बनाए। फिन एलन ने 31 और डेरिल मिचेल ने 24 रनों का योगदान दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार