Chennai Super Kings: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को आईपीएल 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। सीएसके के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद इंजरी की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस बात की जानकारी दी है। टीम ने लिखा, "केकेआर के खिलाफ मैच में दाएं क्वाड्रिसेप्स में चोट लगने के बाद खलील अहमद आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। हम खलील के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।"
28 वर्षीय खलील को मंगलवार को एमएस चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के दौरान अपने रन-अप में रुकने के बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा था। हालांकि, इस मुकाबले में सीएसके का प्रदर्शन शानदार रहा था और टीम ने 32 रनों से जीत दर्ज की थी। शुरुआत में ऐसा लगा कि खलील को गंभीर ऐंठन हो रही है, लेकिन खलील ने दर्द से अपना दायां पैर पकड़ लिया और उसके बाद मैदान से बाहर चले गए, जिसके कारण उनके साथी खिलाड़ी गुरजपनीत सिंह को ओवर की बची हुई पांच गेंदें फेंकनी पड़ी थीं।
आईपीएल के एक सूत्र ने 'आईएएनएस' को बताया, "इस चोट में क्वाड्रिसेप्स में खिंचाव भी शामिल है। इसी वजह से अगर जरूरत पड़ी तो खलील को सर्जरी करवानी पड़ सकती है। एक तेज गेंदबाज के लिए यह एक बुरी चोट है, क्योंकि शरीर के उस हिस्से के आसपास की कोई भी चोट ठीक होने में लंबा समय लेती है और उसका रिहैब भी बहुत सावधानी से करना पड़ता है।"
28 वर्षीय खलील को मंगलवार को एमएस चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के दौरान अपने रन-अप में रुकने के बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा था। हालांकि, इस मुकाबले में सीएसके का प्रदर्शन शानदार रहा था और टीम ने 32 रनों से जीत दर्ज की थी। शुरुआत में ऐसा लगा कि खलील को गंभीर ऐंठन हो रही है, लेकिन खलील ने दर्द से अपना दायां पैर पकड़ लिया और उसके बाद मैदान से बाहर चले गए, जिसके कारण उनके साथी खिलाड़ी गुरजपनीत सिंह को ओवर की बची हुई पांच गेंदें फेंकनी पड़ी थीं।
Also Read: LIVE Cricket Score
मुकेश सीएसके की ओर से पहले भी खेल चुके हैं। मुकेश ने आईपीएल में खेले 16 मुकाबलों में 17 विकेट चटकाए हैं। वहीं, घोष दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो निचले क्रम में बल्ले से भी अहम योगदान दे सकते हैं। इस सीजन सीएसके ने अब तक कुल 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 2 में जीत नसीब हुई है और 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। सीएसके की अगले मुकाबले में भिड़ंत शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगी।