Ricky Ponting: महान क्रिकेटर होना और महान कप्तान होना दोनों अलग-अलग चीजें हैं। रिकी पोंटिंग ऐसे विरले क्रिकेटर हैं, जिन्होंने दोनों किरदारों में बड़ी सफलता अर्जित की। पोंटिंग जितने बड़े बल्लेबाज थे उतने ही बड़े कप्तान थे। उनके बेशुमार रिकॉर्ड इस बात की गवाही देते हैं। पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल बल्लेबाज और क्रिकेट इतिहास के महानतम कप्तान हैं।

Advertisement

19 दिसंबर 1974 को लॉन्सेस्टन, ऑस्ट्रेलिया में जन्मे पोंटिंग ने अपने करियर की शुरुआत 1995 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे फॉर्मेट से की थी। उनका आखिरी मैच नवंबर 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही था, और वह टेस्ट मैच था। करियर की शुरुआत में वह आम खिलाड़ियों की तरह ही थे, लेकिन समय के साथ अपने खेल और तकनीक पर लगातार मेहनत ने पोंटिंग को क्रिकेट की दुनिया के महान बल्लेबाजों में से एक बना दिया।

Advertisement

रिकी पोटिंग ने 168 टेस्ट में 41 शतक और 52 अर्धशतक लगाते हुए 13,378 रन बनाए। सर्वाधिक स्कोर 257 था। 375 वनडे की 364 पारियों में 30 शतक और 82 अर्धशतक लगाते हुए 13,704 रन बनाए। सर्वाधिक स्कोर 164 रहा। 17 टी20 मैचों की 16 पारियों में 2 अर्धशतक लगाते हुए पोंटिंग ने 401 रन बनाए थे। नाबाद 98 उनका सर्वाधिक स्कोर था। वह टेस्ट और वनडे में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा शतक भी उन्हीं के नाम है।

पोंटिंग वनडे विश्व कप क्वार्टर-फाइनल, सेमी-फाइनल और फाइनल में शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। पोंटिंग 100 से ज्यादा टेस्ट मैचों में जीत का हिस्सा बनने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। सभी टेस्ट मैच खेलने वाले देशों के खिलाफ वनडे में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

रिकी पोंटिंग की गिनती ऑस्ट्रेलिया के महानतम कप्तानों में होती है। उनके दौर में टेस्ट हो या वनडे, ऑस्ट्रेलिया अपराजेय थी। 2002 से 2011 तक वनडे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रहे। टेस्ट फॉर्मेट की कप्तानी उन्होंने 2004 में संभाली थी। पोंटिंग ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 2003 और 2007 का वनडे विश्व कप जिताया था। इसके अलावा 2006 और 2009 की चैंपियंस ट्रॉफी भी ऑस्ट्रेलिया ने रिकी पोंटिंग की कप्तानी में जीती थी। 2009 चैंपियंस ट्रॉफी में पोंटिंग प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे।

पोंटिंग ने 77 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की। इसमें 48 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की, 13 ड्रा रहे, जबकि 16 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस दिग्गज क्रिकेटर ने 230 वनडे में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की और 165 मैच जीते। 51 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। शेष मैचों के परिणाम नहीं आए। वहीं 17 टी20 मैचों में पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया 7 मैच जीती और 10 मैच हारी। पोंटिंग वनडे फॉर्मेट में दुनिया के सबसे सफल कप्तान हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं।

Advertisement

रिकी पोंटिंग की गिनती ऑस्ट्रेलिया के महानतम कप्तानों में होती है। उनके दौर में टेस्ट हो या वनडे, ऑस्ट्रेलिया अपराजेय थी। 2002 से 2011 तक वनडे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रहे। टेस्ट फॉर्मेट की कप्तानी उन्होंने 2004 में संभाली थी। पोंटिंग ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 2003 और 2007 का वनडे विश्व कप जिताया था। इसके अलावा 2006 और 2009 की चैंपियंस ट्रॉफी भी ऑस्ट्रेलिया ने रिकी पोंटिंग की कप्तानी में जीती थी। 2009 चैंपियंस ट्रॉफी में पोंटिंग प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

एक बल्लेबाज, कप्तान और कोच के आंकड़ों पर गौर करने के बाद कहा जा सकता है कि रिकी पोंटिंग होना मुश्किल है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार