Gavaskar Trophy: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान रिकी पोंटिंग ने नवंबर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के रिजल्ट को लेकर भविष्यवाणी की है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज रिकी पोंटिंग ने 22 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में शुरू होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आगामी संस्करण में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की 3-1 से सीरीज जीत की भविष्यवाणी की है।

Advertisement

रिकी पोंटिंग ने भविष्यवाणी की है कि आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के पास खुद को साबित करने का मौका है। भारत ने 2018-19 और 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराने में कामयाबी दर्ज की थी। ऑस्ट्रेलिया ने 2014-15 के बाद से भारत के खिलाफ कोई टेस्ट श्रृंखला नहीं जीती है।

पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा, "यह एक कड़ी सीरीज होने जा रही है। मुझे लगता है कि यहां पिछली दो श्रृंखलाओं में जो हुआ है, उसके आधार पर ऑस्ट्रेलिया के पास ऑस्ट्रेलिया में भारत के खिलाफ खुद को साबित करने का अच्छा मौका है।"

"यह सीरीज इस मायने में भी ख़ास है कि इसमें पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। पिछले कुछ मौकों पर केवल चार टेस्ट मैच ही खेले गए थे। मुझे लगता है कि हर कोई पांच टेस्ट मैचों को लेकर उत्साहित है और मुझे नहीं लगता कि इस श्रृंखला के दौरान ज्यादा मैच ड्रॉ होंगे।"

पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा, "यह एक कड़ी सीरीज होने जा रही है। मुझे लगता है कि यहां पिछली दो श्रृंखलाओं में जो हुआ है, उसके आधार पर ऑस्ट्रेलिया के पास ऑस्ट्रेलिया में भारत के खिलाफ खुद को साबित करने का अच्छा मौका है।"

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार